फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Jonas Olsson reached the city to take tests of players and coaches.

Varanasi Sports:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का टेस्ट लेने शहर पहुंचे जोनास ओल्सन

Fri, 26 Apr 2024 05:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Jonas Olsson reached the city to take tests of players and coaches.
स्वीडिश फुटबॉल कोच जोनास ओल्सन शुक्रवार को विकास इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर 40 बालक-बालिका फुटबालरों और प्रशिक्षकों का टेस्ट लेंगे। साथ ही उन्हें खेल में सुधार के टिप्स भी देंगे। इसके अलावा दो अन्य विद्यालयों में भी जाएंगे। कोच समेत तीन सदस्यीय दल बृहस्पतिवार शाम शहर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुपर कोच प्रशिक्षण अभियान के तहत दो हफ्ते पहले जोनास ने शहर आकर चयनित विद्यालयों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया था। तब से खिलाड़ी और प्रशिक्षक लगातार बॉल के साथ रनिंग, ड्रबलिंग, टैप, फुटवर्क का अभ्यास कर रहे थे। सुपर कोच योजना में वाराणसी के छह विद्यालय चयनित किए गए हैं। इसमें नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा, विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर, सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज बसनी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से कोच शुक्रवार को रूबरू होंगे। जबकि यूपी कॉलेज, जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर और प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच शनिवार को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed