{"_id":"666f65b3af8fea3a4d014e74","slug":"varanasi-sports-dadhibal-won-five-medals-despite-leg-strain-varanasi-news-c-20-vns1056-636219-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:पैरों में खिंचाव के बावजूद दधिबल ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:पैरों में खिंचाव के बावजूद दधिबल ने जीते पांच पदक
विज्ञापन
खेल का जुनून देखना है तो रामनगर के दधिबल से मिलिए। पैरों में खिंचाव और बेटे के हादसे में घायल होने के बाद भी ओपेन मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच पदक जीते। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद में रविवार को आयोजित की गई थी।
दधिबल ने बताया कि खेलने के लिए रवाना होते समय पता चला कि हादसे में बेटा घायल हो गया है। घर लौटना चाहा तो बेटे ने कहा कि आप जाइए, मैं ठीक हो जाऊंगा। बेटे के कहने पर खेलने गए और सफलता मिली। रामनगर निवासी दधिबल ने पांच किलोमीटर रेस वाक, ट्रिपल जंप और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक और जेवलिन थ्रो में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक जीते। दधिबल ने बताया कि पांच किलोमीटर रेस वाक के बाद ऊंची कूद में स्वर्ण जीतने के बाद ट्रिपल जंप में शामिल हुए।
ट्रिपल जंप के पहले ही उछाल से पैरों में खिंचाव आ गया। फीजियों से मदद लेनी पड़ी। पैरों में दर्द होने के बावजूद ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक और जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता। पैरों में तेज दर्द होने के बावजूद लंबी कूद में हिस्सा लिया और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कहा कि बेटे की एक्सीडेंट की सूचना से मनोबल लड़खड़ाया था, लेकिन बेटे की खुशी के लिए दौड़ लगाई और तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, एक में उपविजेता और एक में तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।