फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SP working to make Akhilesh public meeting a success; aims to gather one lakh people

वाराणसी: अखिलेश की जनसभा को सफल बनाने में जुटी सपा, एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

Mon, 26 Oct 2026 06:28 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 26 Oct 2026 06:28 PM IST
सार

वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के संजोई में 31 अक्तूबर को प्रस्तावित अखिलेश यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अलाउद्दीनपुर के राधिका लॉन में हुई बैठक में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक के बाद नेताओं ने जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
Varanasi SP working to make Akhilesh public meeting a success; aims to gather one lakh people
समाजवादी पार्टी, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 31 अक्तूबर को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के संजोई में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अलाउद्दीनपुर स्थित अकेलवा के राधिका लॉन में सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जनसभा की तैयारियों, भीड़ जुटाने की रणनीति और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद नेताओं ने प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी
बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने की। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को संजोई में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पूरी ताकत से जुटी है। जनसभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी को उम्मीद है कि जनसभा में एक लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तैयारियों को व्यवस्थित करने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सेक्टर, जोन और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi SP working to make Akhilesh public meeting a success; aims to gather one lakh people
सपा, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
बैठक में आयोजन स्थल की व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद सपा नेताओं ने संजोई में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

ये नेता रहे मौजूद
बैठक का संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। इसमें चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, मनोज राय धूपचंडी, विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, आत्माराम यादव, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. रामबालक पटेल, किशन दीक्षित, पूजा यादव, मनीष सिंह, लालू यादव, इस्तकबाल कुरैशी, संजय मिश्रा, अनवारुल हक अंसारी, गोपाल यादव, दिलशाद अहमद, राजू यादव, लालबाबू सोनकर, बाबूलाल यादव, पुत्तुल यादव, मनोज यादव, शशि यादव, संगीता पटेल, अक्षय प्रधान बबलू और विद्या भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed