फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi smart city project: 3000 advanced cameras will be installed in 720 places of varanasi

स्मार्ट सिटी बनने के साथ बनारस में होगा स्मार्ट सुरक्षा कवच, जल्दी 720 स्थानों पर लगेंगे 3000 एडवांस कैमरे

Wed, 25 Nov 2020 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Nov 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
varanasi smart city project: 3000 advanced cameras will be installed in 720 places of varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाराणसी में एडवांस सिटी सर्विलांस सिस्टम से शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर होगी। नगर के 720 स्थलों पर 3000 एडवांस कैमरे लगाए जाएंगें। जहां सीसीटीवी कैमरे से केवल सामान्य निरीक्षण ही किया जा सकता है। वहीं, इन एडवांस सर्विलांस कैमरे में अतिरिक्त सुविधाएं लैस की गई हैं। इनकी अतिरिक्त क्षमता फेस रिकग्निशन, वाहनों की नंबर प्लेट रिकग्निशन, वीडियो एनालिसिस, भीड़ नियंत्रण, पुलिस निरीक्षण, अपराध नियंत्रण जैसे कार्यों में मददगार साबित होंगी।

विज्ञापन

वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 128 करोड़ की लागत से एडवांस सिटी सर्विलांस से काम चालू है। यह कार्य 8 महीने के अंदर पूरा होगा। जिसके तहत इन सर्विलांस कैमरों से प्राप्त चलचित्रों का विश्लेषण एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से किया जा सकेगा। इससे तुरंत संबंधित को निर्देशित किया जा सकेगा।
विज्ञापन



इस तरह से शहर के चप्पे-चप्पे पर इन सर्विलांस कैमरों के जरिए जिला प्रशासन की पैनी नजर होगी। वाराणसी की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। नगरवासी इससे लाभान्वित होंगे। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि धार्मिक, सांस्कृति तथा ऐतिहासिक महत्व के कारण यहां हर समय यात्री और पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में इन यात्रियों और पर्यटकों के नगर में आने से जिला प्रशासन को नगर की सार्वजनिक सुरक्षा, पुलिस नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, जनसामान्य की गतिविधियों का विश्लेषण आदि कार्य करने में काफी कठिनाई होती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed