फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Six road totaling 3216 meters in length constructed under CM Grid scheme

CM Grid Scheme: सीएम ग्रिड योजना में 3216 मीटर की बन रहीं छह सड़कें, कई सुविधाएं होंगी विकसित

Fri, 26 Dec 2025 03:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Dec 2025 03:53 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सीएम ग्रिड योजना में 3216 मीटर की छह सड़कें बन रहीं। फुटपाथ, ग्रीन जोन, सोलर स्ट्रीट लाइट और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। 

विज्ञापन
Varanasi Six road totaling 3216 meters in length constructed under CM Grid scheme
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार शहरों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसके तहत शहर की सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, ताकि वे सुरक्षित, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बन सकें। सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम सीमा में आने वाली प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 3216 मीटर लंबी छह सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन


इन सड़कों के आधुनिकीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि काशी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी शहर की बेहतर और सुव्यवस्थित छवि देखने को मिलेगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बार-बार खुदाई की समस्या से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


सड़कों के साथ-साथ भूमिगत यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें बिजली, पानी, सीवर और अन्य सेवाएं एचडीपीई पाइप के माध्यम से व्यवस्थित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त फुटपाथ, ग्रीन जोन, सोलर स्ट्रीट लाइट और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

47.84 करोड़ की लागत से पहले चरण में 6 सड़कों का हो रहा निर्माण

  • तिलक जी मूर्ति से भारत सेवाश्रम संघ तक - 610 मीटर
  • गोलघर चौराहा से एलटी कॉलेज - 241 मीटर
  • घंटी मिल से सिगरा थाना - 250 मीटर
  • सिगरा चौराहा से औरंगाबाद - 1100 मीटर
  • सुंदरपुर मुख्य मार्ग से मुंशी पार्क वाया चेरियन हॉस्पिटल - 470 मीटर
  • रविदास गेट से ट्रॉमा सेंटर तक - कुल 545 मीटर


तीन और सड़कों के लिए शासन को भेजी गई योजना
दूसरे चरण के लिए नगर निगम ने 1350 मीटर लंबी तीन अन्य सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 30.15 करोड़ रुपये है। इनमें गुरुधाम चौराहे से शुक्ला चौराहा, 240 मीटर, दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से संजय शिक्षा निकेतन होते हुए दीनदयाल चौराहा, 710 मीटर और सिगरा विद्युत कार्यालय से कर्मचारी आवास होते हुए स्टेडियम के पीछे तक, 400 मीटर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed