फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Seven-year-old girl dies at SOS Children Village breathed her last before reaching hospital

वाराणसी: एसओएस बालग्राम में सात साल की बच्ची की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

Tue, 25 Aug 2026 10:56 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 25 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

वाराणसी में एसओएस बालग्राम में सात साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बुखार और तबीयत खराब होने की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Varanasi Seven-year-old girl dies at SOS Children Village breathed her last before reaching hospital
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां में एसओएस बालग्राम संस्था में रह रही सात साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


व्यवस्थापक शैली मित्तल ने बताया कि बच्ची को बुखार और तबीयत खराब होने की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बच्ची की मौत के बाद संस्था में सन्नाटा पसरा रहा और बच्चों की स्वास्थ्य, देखभाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की तबीयत कब से खराब थी और हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने में कितना समय लगा, यह जांच का विषय है। संस्था की व्यवस्थाओं को लेकर बाल कल्याण समिति की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्ची एक साल पहले से यहां रह रही थी। वह मूलरूप से वाराणसी की रहने वाली थी। पिता नहीं थे, जबकि मां जीवित हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके मामा समेत अन्य परिजन रहे। 

क्या बोले अधिकारी
बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सकों के निर्देश पर दवा दी गई थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह पता लगेगी। -निरूपमा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। डीएम के निर्देश पर इसकी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। -पंकज कुमार मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed