{"_id":"69d4cf44a8073e8e9e06c73e","slug":"varanasi-sdm-wife-jyoti-maurya-and-husband-alok-maurya-back-in-headlines-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एसडीएम पत्नी और पति फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली भ्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एसडीएम पत्नी और पति फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली भ्रामक
Tue, 07 Apr 2026 03:03 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:03 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एसडीएम पत्नी और पति फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एसडीएम के पति के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली।
विज्ञापन
ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के ब्लॉक चिरईगांव की रहने वाली एसडीएम ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पति आलोक के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली है। लखनऊ में पति के इंटरव्यू देने की खबर वायरल है। आलोक मौर्य ने खबर को भ्रामक बताया है।
विज्ञापन
मोबाइल पर हुई बातचीत में आलोक ने बताया कि वह अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। अब तक दो बार परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। हाल ही में वह निजी कार्य से लखनऊ गए थे, जिसे गलत तरीके से इंटरव्यू से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
ज्योति और उनके पति आजमगढ़ के बढ़हल निवासी आलोक पहले भी अपने वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। 2010 में दोनों का विवाह हुआ था। शादी के बाद ज्योति 2015 में एसडीएम बनीं। नौकरी के बाद दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दंपती के बीच इतनी दूरियां बढ़ी कि कोर्ट में मामला चला गया।
विज्ञापन