फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi saint society against BHU protest and lathi charge

बीएचयू बवाल के विरोध में उतरा वाराणसी का संत समाज, सभी ने एक स्वर में ये कहा

Wed, 04 Oct 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 04 Oct 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
varanasi saint society against BHU protest and lathi charge
पातालपुरी मठ में जुटे संत और विभिन्न संगठनों के लोग - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में हुए बवाल को लेकर वाराणसी के संत समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने ने असंतोष जताया है। पातालपुरी मठ में पीठाधीश्वर महंत बालकदास की अध्यक्षता में हुई विभिन्न सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं, छात्रनेताओं की बैठक में आगजनी, महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर कालिख पोतने के प्रयास की घोर निंदा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने एक स्वर से कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में बीएचयू को जलने नहीं दिया जाएगा। साथ ही अराजकतत्वों पर रासुका लगाने की मांग की गई। इधर, बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भारत माता मंदिर पर आयोजित पंचायत में विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के छात्र, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान छह अक्तूबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर महापंचायत और 11 अक्तूबर को जयप्रकाश नारायण जयंती पर संकल्प सभा का निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति की ओर से न्यायिक जांच कराने के फैसले को भंग कर हाईकोर्ट या सुप्रीमकोर्ट की महिला रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। 
 

बीएचयू वीसी को बर्खास्त करने की मांग

varanasi saint society against BHU protest and lathi charge
bhu
बीएचयू में 23 अक्तूबर को छात्र, छात्राओं एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की मजिस्ट्रेटी जांच में मंगलवार को भगत सिंह-अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले तीन लोगों ने साक्ष्य उपलब्ध कराए। हालांकि इन्होंने अपना बयान दर्ज नहीं कराया।

जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय के तहसील दिवस में होने के नाते वे उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। एडीएम प्रशासन कार्यालय में घटना के बारे में ज्ञापन सौंपकर उन्होंने बीएचयू कुलपति की बर्खास्तगी की मांग की। 

साक्ष्य प्रस्तुत करने वालों में बीएचयू के पूर्व छात्रनेता सुनील यादव के अलावा ट्रेड यूनियन नेता एसपी राय और एडवोकेट राजेश यादव शामिल थे। इन्होंने जेके महिला हॉस्टल की वार्डन के अलावा छात्राओं पर पुरुष पुलिस कर्मियों-सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज से संबंधित वीडियो और समाचार पत्र में प्रकाशित सामग्री प्रस्तुत की।

ज्ञापन के जरिए इन्होंने महामना की मूर्ति पर कालिख पोतने के प्रयास को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फैलाई गई अफवाह बताया। कहा कि मामले की जांच कर विश्वविद्यालय के कुलपति, पीआरओ और उनके संरक्षण प्राप्त छात्र समूह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। निर्दोष छात्रों पर से मुकदमे वापस लिए जाएं। 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिले छात्र, बताई हकीकत

varanasi saint society against BHU protest and lathi charge
फाइल
बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज सहित अन्य घटनाओं को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। जनेश्वर ट्रस्ट में करीब दो घंटे तक चली बातचीत में छात्रों ने घटना की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान पूर्व सीएम ने घटना पर अफसोस जताते हुए छात्रों को साथ देने का आश्वासन दिया।  इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और सांसद डिंपल यादव भी वहां मौजूद रही। उधर रात में उन्होंने ट्वीट कर छात्रों से मिलने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed