फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Identity of the deceased: The lawn operator of Varanasi was murdered in Jaunpur, the miscreants had disposed of the dead body in 34 minutes

मृतक की हुई पहचान: वाराणसी के लान संचालक की जौनपुर में की गई थी हत्या, 34 मिनट में शव को ठिकाने लगाया था बदमाशों ने

Tue, 22 Mar 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Mar 2022 07:02 PM IST
सार

पुलिस आपसी विवाद या लेन देन को घटना की वजह मान रही है। उधर, मंगलवार को वाराणसी में पहड़िया चौराहे पर व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर हत्यारों की गिरफ्तारी व हत्या के कारणों के खुलासे की मांग की।

विज्ञापन
Identity of the deceased: The lawn operator of Varanasi was murdered in Jaunpur, the miscreants had disposed of the dead body in 34 minutes
लान संचालक की हत्या के विरोध में पहड़िया चौराहे पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत सोहनी गांव में हत्या कर फेंके गए युवक के शव की पहचान हो गई। युवक वाराणसी के पहड़िया का रहने वाला था। वह 20 मार्च की शाम से लापता था। आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने के लिए युवक की गाड़ी का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन


आरोपी जौनपुर की सीमा में 34 मिनट तक रहे। इसकी पुष्टि वाराणसी मार्ग पर लगे सीसीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई है। हालांकि पुलिस अभी तक घटना के कारण तक नही पहुंच पाई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



 सोहनी गांव में मंगलवार की सुबह खेत में युवक का शव मिला था। युवक के शरीर पर ईंट से वार किए गए थे। पहचान छिपाने के लिए युवक के चेहरे पर भी वार किए गए थे। शव जलाने का भी प्रयास किया गया था। लेकिन, युवक के गले में सोने की चेन और हाथ में घड़ी मौजूद थी। लोग इस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह खबर छपने के बाद वाराणसी के पहड़िया निवासी परिजन सुबह साढ़े नौ बजे केराकत कोतवाली पहुंच गए और शव की शिनाख्त बृजेश सिंह (42) के रूप में की। छोटे भाई कमलेश सिंह के मुताबिक, बृजेश सिंह (42) लान का संचालन करते थे। रविवार की दोपहर लान की बुकिंग के कारण वह रात को साढ़े आठ बजे स्कूटी से घर आए थे।


बताया कि लान से दो सौ मीटर की दूरी पर घर है। इसके बाद हमें फोन करके कार मंगाई और घर से निकल गए, फिर वापस नहीं आए। बताया कि गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए सोमवार की सुबह लालपुर थाने पर तहरीर दी गई थी। बृजेश को 15 वर्षीय बेटा और 10 साल की एक बेटी है।


पुलिस ने परिजनों को एक कार का फुटेज दिखाया, जिसे बृजेश के परिजनों ने अपना बताया। कार जनपद की सीमा में सोमवार की रात 12.10 बजे आई थी और 12.44 बजे वापस चली गई, यानी 34 मिनट में गाड़ी से शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी वापस वाराणसी की सीमा में चले गए थे।



केराकत कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि घटना स्थल सोहनी से वाराणसी जाने वाली सड़क पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से पता चला कि घटना में वैगन आर कार का इस्तेमाल किया गया है। कार वाराणसी की तरफ से आई और 34 मिनट बाद लौट गई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed