फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi RSS held a march on Vijayadashami and shared perspectives on Indian culture

वाराणसी: विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, भारतीय संस्कृति पर रखे विचार

Thu, 22 Oct 2026 07:16 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 22 Oct 2026 07:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जक्खिनी में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Varanasi RSS held a march on Vijayadashami and shared perspectives on Indian culture
आरएसएस, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जक्खिनी में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ पथ संचलन निकाला।

विज्ञापन


संघ की यात्रा और उद्देश्यों पर चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर अब तक की 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक नितिन कुमार ने संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के ऐतिहासिक विकास, विभिन्न कालखंडों में किए गए कार्यों और भारतीय दर्शन, संस्कृति तथा राष्ट्रजीवन से जुड़े विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

पंचायत भवन से निकला पथ संचलन
कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह जक्खिनी पंचायत भवन से शुरू होकर सरैया, नरसड़ा और जक्खिनी तिरमुहानी होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अरविंद जी, शशिभूषण, राकेश, पीयूषकांत, विनय सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed