वाराणसी : 26 मार्च तक वंदेभारत समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कई निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कछवा रोड से माधो सिंह रेलवे खंड के दोहरीकरण के मद्देनजर रेल प्रशासन ने सोमवार को कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही वंदेभारत समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
17 से 26 मार्च तक नई दिल्ली-वाराणसी- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज जंक्शन से जंघई होते हुए वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। 21 मार्च को मंडुवाडीह से जाने वाली मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
22 मार्च को जबलपुर से आने वाली जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 15 मार्च से 26 मार्च तक मंडुवाडीह-प्रयागराज-रामबाग-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 20 मार्च को चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन से जंघई, जौनपुर, औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
19 मार्च को कोल्हापुर से चलने वाली कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस प्रयागराज, छिवकी, पीडीडीयू नगर जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। उधना से 21 और 24 मार्च को चलने वाली उधना-दानापुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी से पीडीडीयू नगर जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
दानापुर से 22 और 25 मार्च को चलने वाली दानापुर-उधना एक्सप्रेस पीडीडीयू नगर से प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 22 और 24 मार्च को चलने वाली दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार, जौनपुर, जंघई से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
धनबाद से 23 मार्च को चलने वाली धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस पीडीडीयू नगर जंक्शन से प्रयागराज छिवकी के रास्ते जाएगी। अहमदाबाद से 22 मार्च को चलने वाली अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी से पीडीडीयू नगर जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। पटना से 24 मार्च को चलने वाली पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस पीडीडीयू नगर जंक्शन से प्रयागराज छिवकी के रास्ते जाएगी।