फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ropeway construction obstructing demolish shop and building

Varanasi Ropeway: रोप-वे निर्माण में बाधक बने दुकान-मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू, नगर निगम कर रही कार्रवाई

Thu, 04 Apr 2024 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Apr 2024 02:31 PM IST
सार

रोप-वे निर्माण में बाधक बने मकानों व दुकानों को तोड़ने के लिए गुरुवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम पहुंची तो कुछ लोगों ने हल्का विरोध किया, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद टीम ने निशान लगाने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Varanasi Ropeway construction obstructing demolish shop and building
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रोपवे निर्माण के लिए बाधक बने करीब 12 भवन व दुकानों के निर्माण को तोड़ा जा रहा है। गिरजाघर चौराहा के समीप 9 मीटर की सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने निशान लगाने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हल्का विरोध किया, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर की सर्विस लेन होगी। जिसमें एक मीटर में बिजली के तार बिछाए जाएंगे और बाकी 2 मीटर में अन्य संसाधनों को शिफ्ट कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सड़क जस की तस चालू कर दी जाएगी। बता दें कि गिरजाघर के पास ही रोपवे का टावर खड़ा किया जाना है। काम शुरू करने से पूर्व मशीनों को खड़ा करने के लिए जगह तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed