Varanasi Road Accident: अखिलेश यादव ने वाराणसी हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
वाराणसी में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया है। अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक झटके में दो परिवार उजड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो उन्हें घटना की खबर मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक झटके में दो परिवार उजड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो उन्हें घटना की खबर मिली।
यह भी पढ़ें- वाराणसी सड़क हादसा: छोटे-बड़े भाई और दो भाभियों का शव लेने पहुंचे मझले भाई ने बताया, आखिरी बार क्या बात हुई?
हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई और उनकी पत्नियों के अलावा रिश्तेदार और कार चालक था। रुद्रपुर के महेंद्र पाल सिंह की मां मेढना देवी का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था जबकि गांव रूद्रपुर के ही विपिन के पिता सत्यपान का निधन करीब डेढ़ दशक पहले हो गया था। महेंद्र ने अपनी मां और विपिन ने अपने पिता की अस्थि को विसर्जन करने की योजना बनाई। रविवार को महेंद्र पाल अपनी पत्नी चंद्रकली, भाई दामोदर प्रसाद, उसकी पत्नी निर्मला देवी और पांच वर्षीय पुत्र शांती स्वरूप के साथ कार से निकले थे। उनके साथ विपिन कुमार उनकी मां गंगादेवी भी गईं थीं। कार में विपिन का रिश्तेदार गांव धरमंगदपुर निवासी राजेंद्र यादव भी था। कार गांव पिपरिया दुलई निवासी अमन कश्यप (२२) की थी जो स्वयं उसे चला रहा था।
एक साल पहले अमन ने खरीदी थी कार
गांव पिपरिया दुलई निवासी अमन ने एक साल पहले अर्टिंगा कार खरीदी थी जिसे वह खुद किराये पर चलाता था। विपिन तीन भाई बहनों में मंझला था। उसके बड़े भाई उपेंद्र की शादी हो चुकी है। बहन अविवाहित है।