फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Refueling of 450 Oxygen Cylinder from Darekhu plant from today

वाराणसी : दरेखू प्लांट से कराइए 450 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग, टेस्टिंग रहा सफल, डीएम ने निरीक्षण के बाद कोटा किया निर्धारित

Tue, 04 May 2021 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Refueling of 450 Oxygen Cylinder from Darekhu plant from today
वाराणसी में दरेखु आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रोहनिया के दरेखू में बंद ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग मंगलवार को सफल रही। अब बुधवार से जरूरतमंदों को रोजाना ऑक्सीजन सिलिंडर यहां से उपलब्ध हो सकेगा। रोजाना 450 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिल इस प्लांट से हो सकेगी। दिन में डीएम कौशल राज शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। अब चंदौली जनपद स्थित छह प्लांट और मिर्जापुर स्थित एक प्लांट के अतिरिक्त वाराणसी के इस एक प्लांट से भी ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई होने लगेगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि तीन वर्षों से अधिक समय से बंद पड़े दरेखू के कामरूप इंडस्ट्री ऑक्सीजन प्लांट को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत पिछले सप्ताह अधिग्रहित कर लिया गया था। दो दिन में इसको चलाने के लिए टेक्निकल लोगों और फर्म से खुले प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें पांच प्रस्ताव आए जिसमें से अन्नपूर्णा इंडस्ट्रियल गैस को इस प्लांट को चलाने का आदेश जारी किया गया। इस 10 टन के प्लांट में सिलिंडर फिलिंग लाइन पूर्व प्लांट की ही प्रयोग की गई है।

विज्ञापन

एलएमओ को टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन भरा जाएगा, जिससे इसमें 450 सिलिंडर प्रतिदिन भरे जाएंगे। इस नए प्लांट पर जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों का कोटा स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही इस पर शहर के जन सामान्य को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराकर देने वाली संस्थाओं को भी 150 सिलिंडर का कोटा दिया गया है।

बनारस में बढ़ जाएंगे 120 बेड
डीएम ने बताया कि इस प्लांट के शुरू होने से लगभग 250 सिलिंडर का कोटा चंदौली में मुक्त होगा। उससे 10 नए प्राइवेट अस्पतालों को कोटा जारी करके चलाने की नई स्वीकृति जारी की जा रही है। इससे वाराणसी में लगभग 120 नए बेड बढ़ जाएंगे। इस प्रकार नया प्लांट चलने से लगभग 120 नए बेड की वृद्धि तथा जन सामान्य को उपलब्ध होने वाले सिलिंडर में 200 की वृद्धि हो जाएगी। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डीएम कौशल राज शर्मा, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed