फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Private bus owners simply stopped in Roadways bus

वाराणसी में निजी बस मालिकों ने रोकी रोडवेज की बस

Sun, 22 Jan 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 22 Jan 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Private bus owners simply stopped in Roadways bus
रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ के आशापुर में बस मालिकों ने आज कैंट बस अड्डे जा रही रोडवेज की बस को रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सभी बसों को आशापुर तक ही जाने की अनुमति है तो रोडवेज की बस को कैंट बस अड्डे क्यों जाने दिया जा रहा है। निजी बस मालिकों ने काफी देर तक रोडवेज की बस को रोके रखा जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

 

बाद में सीओ ट्रैफिक, एआरटीओ और रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने फैसला किया कि आज गाजीपुर के लिए निजी बसों का संचालन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कल रोडवेज हमारे साथ आशापुर से ही अपनी बसें चलाए ।

विज्ञापन

 

इससे पहले निजी बस संचालकों ने सहमति जताई थी कि गाजीपुर जाने वाली रोडवेज और निजी बसों का संचालन रविवार की सुबह पांच बजे से आशापुर चौराहे से होगा। हालांकि रोडवेज की बसें रात नौ बजे के बाद तेल लेने के लिए रोडवेज डिपो जा सकती हैं। गाजीपुर डिपो पर भी तेल लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जाने वाली 186 निजी बसें चौकाघाट लकड़ी मंडी से चलती हैं। रोडवेज से 81 बसें गाजीपुर जाती हैं। बसें सरैयां डॉट पुल, कज्जाकपुरा, आशापुर होते हुए जाती थीं। सरैया डॉट पुल के कमजोर होने से इस रूट पर दो माह से बसों का संचालन बंद है। ऐसे में बसें पांडेयपुर होते हुए जा रही थीं।



इस बीच चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर विस्तार के लिए चौकाघाट में लकड़ी मंडी के पास रेलवे की ओर से दो पिलर बनवाया जा रहा है। इससे बसों के संचालन और जाम की समस्या को देखते हुए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने अस्थाई बस अड्डे के लिए जगह तलाशने का निर्देश दिया था। आशापुर चौराहे पर ऑटो स्टैंड की जगह अस्थाई बस अड्डा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed