{"_id":"5944f31b4f1c1be60e8b46c2","slug":"varanasi-prisoner-created-history-stayed-in-jail-top-ignou-get-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने रचा इतिहास, जेल में रहकर किया टॉप, मिलेगा गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी ने रचा इतिहास, जेल में रहकर किया टॉप, मिलेगा गोल्ड मेडल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
ignou topper suresh
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इग्नू के एक कैदी छात्र ने डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
इग्नू के 29वें दीक्षांत समारोह में सेंट्रल जेल के इस कैदी छात्र सुरेश राम को स्वर्ण पदक से नवाजा गया है। यही नहीं बीएचयू के कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय में संचालित इग्नू के अध्ययन केंद्र की एमए इतिहास की छात्रा दीप्ति कुमारी ने भी टॉप कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
इन दोनों ही मेधावियों को इग्नू की ओर से शनिवार को इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र बीएचयू में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी व कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि किसी कारागार से लगातार दो साल तक कैदी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करना अपने आप में अद्भुत रिकार्ड है। इग्नू ही नहीं काशी के लिए ये गौरव का पल है।