फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police station officer misbehaved

वाराणसी पुलिस के थानेदार का दुर्व्यवहार आया सामने, BHU प्रोफेसर को दिया धक्का, कहा- नफरत करता हूं बीएचयू के डॉक्टरों से

Sat, 18 Jul 2020 09:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jul 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police station officer misbehaved
प्रोफेसर का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेश्वर चौबे ने लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय पर सरेराह धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। प्रोफेसर ने प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम और पुलिस को ट्वीट करके की है। जिला पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रकरण की जांच एसपी सिटी करेंगे और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डॉ. ज्ञानेश्वर पांडेय के अनुसार, वह शनिवार को बीएचयू स्थित लैब से कार से चौबेपुर क्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी मां भी थी। लालपुर-पांडेयपुर थाने के सामने पुलिसकर्मियों ने उनकी कार रुकवाई। इसी दौरान थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय उनके सामने आए तो उन्होंने अपना परिचय पत्र दिखाया। इस पर थानाध्यक्ष ने उनका परिचय पत्र फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद थानाध्यक्ष को उन्होंने बताया कि वह बीएचयू के प्रोफेसर हैं और लैब में काम करके घर जा रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मैं बीएचयू के डॉक्टरों से नफरत करता हूं। इसके साथ ही थानाध्यक्ष धक्का देते हुए बोले कि इसका पांच हजार का चालान काटो...।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Varanasi police station officer misbehaved
वाराणसी पुलिस का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. पांडेय ने बताया कि कोई और रास्ता न देख वह पुलिसकर्मियों के पास गए और अपना परिचय दिए तो उन्होंने कहा कि आप घर जाएं। वह जाने लगे तो थानेदार ने फिर पूछा कि इसका चालान कटा या नहीं कटा...? इस पर पुलिसकर्मियों ने डॉ. पांडेय को वापस बुलाया और कहा कि आप 200 रुपये का ही चालान कटवा लें, नहीं तो नाहक में परेशान होना पड़ेगा।

डॉ. पांडेय ने कहा कि समूचे घटनाक्रम से वह बेहद आहत हैं। ट्वीट करने के साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को मौखिक रूप से भी दी है। पूरी उम्मीद है कि न्याय होगा और पुलिस चेकिंग के नाम पर किसी से इस तरह से दुर्व्यवहार नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed