{"_id":"6a68a032ec9b8bbf8d0e3391","slug":"varanasi-police-raided-raja-babu-hideout-and-arrested-four-gamblers-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जुआ रैकेट का पर्दाफाश: कैंट थाने से दो, नदेसर चौकी से एक किमी पर 40-50 लाख की रोज लग रही थी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जुआ रैकेट का पर्दाफाश: कैंट थाने से दो, नदेसर चौकी से एक किमी पर 40-50 लाख की रोज लग रही थी बाजी
Tue, 28 Jul 2026 05:57 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:57 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने जुआ के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। मामले में कैंट पुलिस ने जुआ संचालक राजा बाबू अग्रहरि समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
जुए के अड्डे से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में नदेसर मिंट हाउस में एलआईसी भवन के पार्किंग में राजा बाबू अग्रहरी लंबे समय से जुआ का संचालन कर रहा था। कैंट थाने से दो किमी और नदेसर पुलिस चौकी से लगभग एक किमी की दूरी पर बिहार समेत पूर्वांचल से जुआरी दांव लगाने पहुंचते थे। रोज 40-50 लाख रुपये का फड़ सजता था। नकदी की गिनती के लिए तीन मशीनें रखी गई थीं। कैंट पुलिस ने जुआ संचालक राजा बाबू अग्रहरि समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
क्या है मामला
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि राजा बाबू ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ का संचालन कई साल से करता आ रहा है। मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही समेत वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बाजी लगाने पहुंचते हैं। कई रसूखदार भी फड़ पर पहुंचते हैं। वह जुआड़ियों को यह विश्वास दिलाता था कि पुलिस छापा नहीं मार सकती है।
विज्ञापन
दूरदराज से आने वालों को छावनी में ही गेस्ट हाउस मुहैया कराता था। यह भी सामने आया कि जुए में हारने वालों को वह ब्याज पर पैसा देकर फड़ पर दोबारा बैठाता था। टीम ने शिकायत पर सोमवार रात छापा मारा था। पार्किंग के एक गोदाम में जुए का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
मौके से मिर्जापुर के चुनार रैपुरिया निवासी विजय कुमार मौर्य, शिवपुर के कठौतिया निवासी मन्ना सिंह, औरंगाबाद चेतगंज निवासी राकेश यादव, मंडुवाडीह के शिवदासपुर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी सदर बाजार निवासी राजा बाबू अग्रहरी समेत अन्य आरोपी भाग निकले थे। पार्किंग से 38 दोपहिया और 10 कार बरामद हुए थे। सभी वाहन को कैंट पुलिस ने सीज कर दिया। टीम को फ्रिज में बीयर की बोतलें भी मिलीं।
जुआ के फड़ संचालित करने वाले मुख्य आरोपी राजा बाबू समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। जुए के नेटवर्क में शामिल लोगों के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन
एसओजी-2 भंग होने के बाद से सट्टेबाजी चरम पर
कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का संचालन हो रहा है। लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर, सीरगोवर्धन, चेतगंज, जैतपुरा के दारानगर, कोतवाली के बाड़ा नंबर पांच, आदमपुर, रामनगर क्षेत्रों में भी खेल चल रहा है। एसओजी-2 भंग होने से देह व्यापार, स्पा सेंटर, हुक्का पार्लर फिर से शुरू हो चुके हैं।
जुआ संचालन में नदेसर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जुए के संचालन में लापरवाही बरतने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को नदेसर चौकी इंचार्ज सुमित पांडेय, हल्का दरोगा लल्लन यादव और पुलिसकर्मी शनि विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की जांच के निर्देश दिए। नदेसर मिंट हाउस के एलआईसी भवन में लंबे समय से जुआ का संचालन हो रहा था। चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई नहीं की और न ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।