फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Police prepared a blueprint for the upcoming festival, instructions to improve the traffic system

वाराणसी: आगामी त्योहार के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का खाका, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
सार

पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों संग पुलिस आयुक्त ने बैठक कर सावन, गुरु पूर्णिमा, बकरा ईद आदि के लिए अलग-अलग विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार करने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
Varanasi: Police prepared a blueprint for the upcoming festival, instructions to improve the traffic system
पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते पुलिस आयुक्त। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में आगामी त्योहार को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा का खाका खींचा है। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर सावन, गुरु पूर्णिमा, बकरा ईद आदि के लिए अलग-अलग विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार करने के लिए निर्देशित किया। वहीं यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कहा। 

विज्ञापन


इस दौरान त्योहार में होने वाली भीड़, लगने वाले पुलिस बल की आवश्यकता, रूट डायवर्जन की आवश्यकता, विगत वर्षों में त्योहार के दौरान घटित घटनाओं का विवरण, वर्तमान तैयारी की स्थिति आदि प्रेजेंटेशन में समाहित होगा। इन तैयारियों की समीक्षा एक सप्ताह बाद पुनः की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने डीसीपी काशी और वरुणा जोन सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को शालीनता पूर्वक सुनकर समयबद्ध नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वहीं पीस कमेटी की मीटिंग पूरी शुचिता के साथ हो, समय का आभाव रहने पर वर्चुवल मीटिंग की जाए। पुलिस आयुक्त ने काशी व वरूणा जोन में स्थित संवेदनशील चौकियों (सांप्रदायिक व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत) में नियुक्त पुलिस बल की समीक्षा करते हुए नियतन के सापेक्ष नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक संचालन में न आए बाधा

यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक डिप्लायमेंट प्लान डायनमिक चेंज के साथ तैयार करने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त यातायात को निर्देशित किया गया। गैंगस्टर एक्ट के वांछितों की अभियान चलाकर गिरफ्तारी एवं थानों का निरीक्षण गुणवत्तापरक किए जाने के लिए निर्देशित किया। आगामी त्योहार के दौरान कोविड गाइडलाइन का भी पालन कराया जाए।

कमिश्नरेट की विभिन्न शाखाओं का री-स्ट्रकचरिंग करने और साइबर सेल को जन उपयोगी बनाए जाने पर जोर दिया। विशेष रूप से साइबर धोखाधड़ी में त्वरित कार्यवाही करने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त अपराध को निर्देशित किया, जिससे पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed