फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police negligence in arresting of Dr. Sharad Singh Patel paper leaked of RO/ARO exam

UP: पुलिस ठीक से करती काम तो नहीं होता RO/ARO परीक्षा का पेपर लीक, 26 महीने से खुलेआम घूम रहा था आरोपी

Tue, 23 Apr 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Apr 2024 05:46 PM IST
सार

यूपी-एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार डॉ. शरद के खिलाफ नीट सॉल्वर गैंग के मामले में फरवरी 2022 में गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी हुआ था, लेकिन वाराणसी पुलिस ने डॉ. शरद पर कार्रवाई नहीं की और वह 26 महीने से खुलेआम घूम रहा था। 

विज्ञापन
Varanasi Police negligence in arresting of Dr. Sharad Singh Patel paper leaked of RO/ARO exam
आरोपी डॉ. शरद सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई आरओ/एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का पेपर लीक कराने के आरोपी डॉ. शरद सिंह पटेल पर कमिश्नरेट की पुलिस की लापरवाही की वजह से 26 महीने से ज्यादा समय से कानूनी शिकंजा नहीं कसा जा सका। उसके खिलाफ नीट सॉल्वर गैंग के मामले में दो फरवरी 2022 से गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी था। मगर, पुलिस न जाने किस दबाव में थी कि डॉ. शरद पर कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, आरओ/एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का पेपर लीक कराने में भी उसने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट, पचेवरा के रहने वाले डॉ. शरद को रविवार को यूपी-एसटीएफ ने आरओ/एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का पेपर लीक कराने के आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले वाराणसी में नीट में धांधली के आरोप में 13 सितंबर 2021 को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


तत्कालीन पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के निर्देश पर मुकदमे की विवेचना के दौरान 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 2022 में आरोपी के रूप में डॉ. शरद का नाम सामने आया था। मगर, पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के तबादले के साथ ही मुकदमे की विवेचना ठंडे बस्ते में चली गई और डॉ. शरद ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी जालसाजी का सिलसिला जारी रखा। वह लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के लिए बुरा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री का मेडल पाने वाले दरोगा से ले ली गई थी विवेचना

नीट सॉल्वर गैंग मामले की विवेचना में कमिश्नरेट के तत्कालीन दरोगा सूरज तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कराई थी। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री का एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन मेडल भी दिया किया था। डॉ. शरद का नाम आने के बाद जब एसआई सूरज ने उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया तो उनसे विवेचना ही ले ली गई। साथ ही एसआई सूरज के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई। जांच किस आधार पर शुरू की गई, इस बारे में कमिश्नरेट के आला अधिकारी अनभिज्ञ हैं। एसआई सूरज तिवारी ने इस मामले में सिर्फ इतना ही कहा कि हमने अपना काम ईमानदारी से किया था। शेष, हम अनुशासित बल के कर्मी हैं और ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।

वारंट बी के जरिये लाएंगे लखनऊ से वाराणसी

सारनाथ थाने के थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. शरद नीट साॅल्वर गैंग प्रकरण में वांछित है। उसके खिलाफ वारंट-बी बनवा कर लखनऊ की अदालत और जेल में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे बनारस लाकर मुकदमे के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

क्या बोले अधिकारी
पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होगी तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed