फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police lathi charge on journalist in BHU

बीएचयू में पुलिस की बर्बरता के शिकार हुए मीडियाकर्मी, सीएम योगी ने लिया एक्शन

Sun, 24 Sep 2017 03:34 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 24 Sep 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
varanasi police lathi charge on journalist in BHU
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बीती रात छात्राओं पर हो रहे पुलिस लाठीचार्ज को कवर करने गए पत्रकारों को भी पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। अमर उजाला के पांच पत्रकार इस बेलगाम पुलिस का शिकार हुए। करीब दर्जनों पत्रकारों की पिटाई का बात लखनऊ तक पहुंची।
विज्ञापन


हाथ में कैमरा देखने के बाद भी पुलिस ने जो रवैया अपनाया वो कई सवाल खड़े कर रहा है।  अमर उजाला के रिपोर्टर आलोक त्रिपाठी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने परिचय देने के बाद भी उन पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इसी तरह फोटो जर्नलिस्ट धीरेंद्र कुमार जायसवाल भी शिकार हुए।
विज्ञापन


पथराव में अमर उजाला के ही पुष्पेंद्र त्रिपाठी और फोटो जर्नलिस्ट जावेद अली और नरेंद्र यादव को पत्थर लगे हैं। छात्रों ने भी मीडियाकर्मियों के चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आज सुबह लखनऊ में पत्रकारों के एक दल ने सीएम आवास के सामने इस घटना के विरोध में धरना दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर वाराणसी को रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही सीएम योगी बीएचयू पर भी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बीएचयू के पूरे घटना क्रम की रिपोर्ट  कमिश्नर से मांगी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed