Varanasi News: दालमंडी में पुलिस आयुक्त ने पूछा- पुलिस रोजाना आती है कि नहीं, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात
बकरीद त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पैदल गश्त किया। इसके साथ ही दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत की। निर्देशित किया कि त्योहार पर एहतियात बरतें जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bakrid: बकरीद के मद्देनजर शुक्रवार शाम पुलिस आयुक्त ने गोदौलिया, बांसफाटक, ज्ञानवापी, दालमंडी, बेनिया और आसपास के इलाकों में गश्त की। दालमंडी में आमजन से पूछा कि पुलिस पैदल गश्त करती है या नहीं? मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि पुलिस रोज आती है। उसी दौरान एक बाइक की नंबर प्लेट न होने पर पुलिस आयुक्त ने चौक थानाध्यक्ष को उसे सीज करने का निर्देश दिया।
पैदल गश्त के बाद पुलिस आयुक्त ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रही है। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
शनिवार को कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही होगी और सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। कुर्बानी का फोटो-वीडियो कोई सोशल मीडिया पर अपलोड करेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन से भी करने का निर्देश दिया गया है।
कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानाध्यक्षों को कहा गया है कि वह पैदल गश्त करते हुए आमजन के बीच भ्रमणशील रहें। कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उसका तत्काल खंडन करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी, एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और इलाकाई थानाध्यक्ष मौजूद रहे।