फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police caught the teenager boy with a pistol

यूपी: 16 साल की उम्र में कमर में पिस्टल खोंस कर जमाता है रौब, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 02 Mar 2021 01:36 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 02 Mar 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police caught the teenager boy with a pistol
सांकेतिक तस्वीर

16 साल की उम्र में रौब जमाने के लिए 0.32 बोर की देसी पिस्टल कमर में खोंस कर चलने वाले किशोर को वाराणसी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। आरोपी जौनपुर जिले का रहने वाला है जिसे सोमवार को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह रविवार की रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। चौकी इंचार्ज को गुरुधाम के समीप एक किशोर खड़ा दिखा तो उन्होंने उससे पूछा कि रात में अकेले यहां क्या कर रहे हो। इस पर उसने पुलिस से ऐंठन में कहा कि जहां मन होगा वहीं खड़े रहेंगे। 
विज्ञापन


 ठेला और ऑटो वालों से जबरन वसूली करता था

पुलिस को किशोर की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस मिली। भेलूपुर थाने ले जाकर पूछताछ करने पर किशोर ने बताया कि वह जौनपुर के केराकत क्षेत्र का रहने वाला है और नरिया स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। 

पिस्टल कमर में खोंस कर चलने के सवाल पर उसने कहा कि इससे अपने साथियों में रौब जमाने के साथ ही ठेला और ऑटो वालों से जबरन वसूली करने में बहुत मदद मिलती है। अभिरक्षा में लिए गए किशोर के खिलाफ बीते साल अपने सहपाठी के साथ मारपीट और धमकाने के आरोप में लंका थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed