{"_id":"68b56bf0cd620b3ffc06d894","slug":"varanasi-police-busted-dev-vyapar-in-spa-and-salon-nine-arrested-including-four-women-and-landlord-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियां और मकान मालिक समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियां और मकान मालिक समेत नौ गिरफ्तार
Mon, 01 Sep 2025 03:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:18 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में स्पा एंड सैलून की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। इस दौरान स्पा एंड सैलून संचालक समेत नौ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के खुशीपुर में रविवार देर शाम पुलिस ने स्पा एंड सैलून की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। स्पा सेंटर से संचालक, सहायक, मकान मालिक, दो ग्राहक और चार युवतियां गिरफ्तार हुईं। सेंटर से एसओजी-2 ने आपत्तिजनक सामग्री, क्यूआर कोड, आईफोन समेत नौ मोबाइल, रजिस्टर, चार हजार नकद समेत अन्य सामान बरामद किए। संचालक समेत अन्य आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि स्पा एंड सैलून संचालक ग्वालियर के राई निवासी रवि प्रसाद गोंड, सहायक ग्वालियर के मोरार निवासी रॉकी मौर्या, ग्राहक कछवा रोड के खोचवा निवासी विवेक गुप्ता, सुंदरपुर निवासी शशिकांत पाल और मकान मालिक खुशीपुर निवासी सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया गया। चारों युवतियां शहर और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसी फुटेज, मोबाइल डेटा एनालिसिस और फॉरेंसिक साक्ष्य को जुटाया है। एसओजी-2 को भदवर के रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने सूचना दी कि मकान में किराये पर खुले स्पा एंड सैलून में कुछ दिन से गलत काम हो रहा है। युवकों और युवतियों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, लेखपाल और अधिवक्ता के बीच मारपीट का है मामला
किसी अन्य को प्रवेश भी नहीं होने दिया जाता है। एसओजी-2 ने छापा मारा और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रोहनिया थाने में केस दर्ज किया गया है।