फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested three interstate smugglers

UP Crime: फॉर्च्यूनर-डिजायर से झारखंड से पूर्वांचल में गांजे की तस्करी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 04:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एसओजी और रोहनिया थाने की पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 65.77 किलो गांजा बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Varanasi police arrested three interstate smugglers
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की पकड़ में न आने के लिए लग्जरी वाहनों से गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर भदवर के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों की पहचान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के अजय आलोक मंडल, गड़वान पट्टी के मोहम्मद मंसूर आलम और वर्मा माइंस के चेतन मुखी के रूप में हुई है। तीनों के पास से एक फॉर्च्यूनर, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 65.77 किलो गांजा, चार मोबाइल और 970 रुपये बरामद हुए हैं। तस्कर झारखंड से गांजा लाकर पूर्वांचल में खपाते थे।

विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि मुखबिर से एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र को सूचना मिली थी कि बुधवार की रात लगभग 1: 30 बजे गांजा की खेप लेकर कुछ तस्कर आएंगे। एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के दरोगा गौरव कुमार सिंह और रोहनिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला ने भदवर में घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने फॉर्च्यूनर और कार से गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रुपये है। डीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कभी पकड़ती नहीं थी, मुखबिरी से पकड़े गए

एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों से पता लगा है कि झारखंड का नीरज कुमार उनके गिरोह का सरगना है। वाहन और गांजा वही देता था। नीरज एक ट्रिप का प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये देता था।

नीरज फॉर्च्यूनर और डिजायर कार से इसलिए भेजता था क्योंकि हाईवे पर कहीं भी पुलिस चेक नहीं करती थी। वे कई बार बनारस, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर में गांजा की खेप पहुंचा चुके हैं। तीनों ने कहा कि उनके गिरोह में से ही किसी ने मुखबिरी की है और तभी वे पकड़े गए हैं।
 
खंगाला जा रहा नक्सल कनेक्शन, पहुंची आईबी
कमिश्नेट के वरुणा जोन के पुलिस अफसरों ने बताया कि तीनों आरोपियों का नक्सल कनेक्शन खंगाला जा रहा है। तीनों आरोपियों के सरगना नीरज की गिरफ्तारी के लिए टीम झारखंड भेजी जाएगी। उधर, नक्सल कनेक्शन की जानकारी पाकर आईबी की एक टीम भी आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed