फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested four Accused student for Pistol waved in BHU Trauma Center

Varanasi : बीएचयू के ट्रामा सेंटर में लहराया पिस्टल, चार आरोपी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; 16 पर FIR

Wed, 02 Oct 2024 05:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 05:55 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने बुधवार को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में पिस्टल लहराने के मामले में चार आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया। साथ ही मारपीट में शामिल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
Varanasi police arrested four Accused student for Pistol waved in BHU Trauma Center
पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पिस्टल लहराने वाले चार आरोपी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। लंका थाना क्षेत्र स्थित सामनेघाट के जजेज कॉलोनी के पास पुलिस ने इन्हें पकड़ा। इनके पास से 7.65 एमएम की प्रतिबंधित कंट्री मेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाना जंसा के पटेरवां के प्रशांत गिरी, सीर गोवर्द्धन के अखिलेश यादव, सिवान, बिहार के विशाल शाह और चंदौली के प्रिंस उपाध्याय के रूप में हुई है। ये बीएचयू के छात्र भी हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
बुधवार को लंका थाने में प्रेसवार्ता कर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बीते रविवार को ट्रॉमा सेंटर में मारपीट हुई थी। इस दौरान प्रशांत गिरि ने अपना पिस्टल निकाल लिया। इससे पहले नुआंव में छात्र के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद विशाल गिरि ने अपना पिस्टल निकालकर लहरा दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इनकी पहचान कर तलाश को जारी रखा। दो दिन के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। प्रशांत ने बताया कि पुरानी रंजिश चल रही थी। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में विशाल और उसके साथी भी थे। हम लोगों को मारने-पीटने लगे। इसके बाद डराने के लिए पिस्टल बाहर निकालना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed