फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: PM Modi will sound election conch shell with victory pledge in Kashi

Varanasi: काशी में विजय संकल्प के साथ चुनावी शंखनाद करेंगे PM मोदी, तीन राज्यों में जीत के बाद पहला सभा-संबोधन

Sun, 17 Dec 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 05:54 AM IST
सार

18 दिसंबर को भदौही, जौनपुर, मिर्जापुर और वाराणसी, चार जिलों की सीमा पर बसे बरकी से पीएम मोदी विजय संकल्प के साथ चुनावी शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन
Varanasi: PM Modi will sound election conch shell with victory pledge in Kashi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय काशी यात्रा पॉलिटिकल एंगल से भी खास होगी। 18 दिसंबर को भदौही, जौनपुर, मिर्जापुर और वाराणसी, चार जिलों की सीमा पर बसे बरकी से पीएम मोदी विजय संकल्प के साथ चुनावी शंखनाद करेंगे। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री पहली बार जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके जरिये वे काशी क्षेत्र की 14 और गोरखपुर क्षेत्र की 13 लोकसभा सीट को भी साधेंगे।

विज्ञापन


उनके हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, चित्रकूट, कानपुर, गाजियाबाद सहित कई जिलों को सौगात मिलेगी। हाल ही में अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के जरिये भी पीएम विपक्ष पर निशाना साध सकते हैं।
विज्ञापन


तीन राज्यों में जीत ने के बाद मिशन-2024 में जुट चुकी भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली सोमवार को होगी। जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सेवापुरी विधानसभा मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर की सीमा से लगा हुआ है, ऐसे में पीएम की इस जनसभा में इन जिलों के कार्यकर्ताओं को जोड़कर सीधा संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा काशी क्षेत्र की 14 लोकसभा सीटों को साधने के लिए उन सभी परियोजनाओें को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, आजमगढ़, लालगंज सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा का यह फोकस है कि जीती हुई सीट पर जीत का अंतर बढ़ाया जाए और हारी हुई सीट को हर हाल में अपने कब्जे में किया जाए। उधर, विधानसभा चुनाव 2022 में गाजीपुर, भदोही, चंदौली, गंगापार, यमुनानगर, कौशांबी की 16 विधानसभा सीट भाजपा के हाथ नहीं आई थी। पूर्वांचल की सियासी धूरी बनारस में पीएम की जनसभा के जरिये भाजपा माहौल बनाने की तैयारी में है। बरकी की जनसभा में भाजपा नई रणनीति के साथ चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है।

काशी की धरा से प्रदेश भर को सौगात
पीएम मोदी जनसभा के मंच से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर और गाजियाबाद को भी जोड़ेगी। इसके अलावा चंदौली के न्यू डीडीयू से नई डेडीकेटेड फ्रेड कॉरिडोर पर मालगाड़ी का संचालन करेंगे। दोहरीघाट मऊ के बीच मेमो ट्रेन को भी इसी मंच से रवाना करेंगे। बलिया-गाजीपुर सिटी खंड के रेलवे लाइन के दोहरीकरण, देवरिया में पेट्रोलियम ऑयल सुविधाओं का विस्तारीकरण, चित्रकूट में सोलर पार्क, मीरजापुर में पेट्रोलियम ऑयल टर्मिनल की सौगात भी शामिल है।

25 घंटे काशी में रहेंगे मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को गुजरात के सूरत से करीब तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन बजे नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे।

शाम करीब 5:15 बजे वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे। 18 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे। यहां यज्ञ के समापन में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे सेवापुरी के बरकी गांव में प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने से पहले वे 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बरकी में जनसभा के बाद हेलिकॉप्टर से बाबतपुर जाएंगे और फिर वहां से दिल्ली वापसी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे अगवानी
पीएम मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर में वाराणसी पहुंच जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद दोनों ही पीएम मोदी के कार्यक्रम में साथ रहेंगे। काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी पीएम के कार्यक्रम के लिए वाराणसी पहुंचे हैं।

बरेका में 21वीं बार ठहरेंगे पीएम, बनारसी पान खाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रात्रि विश्राम के लिए बनारस रेल कारखाना (बरेका) के गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-12 और 13 को खास तैयार किया गया है। पीएम मोदी जब भी अपने संसदीय क्षेत्र में रात रुकते हैं तो बरेका के गेस्ट हाउस में ही रुकते है। पहली बार दिसम्बर 2014 में वे यहां ठहरे थे और पिछली बार जुलाई 2023 में रुके थे। बरेका में पीएम 21वीं बार रात बिताएंगे। पीएम का मेन्यू भी तैयार है और इसमें बनारसी पान को भी शामिल किया गया है।

पीएम मोदी के लिए तैयार किए गए कमरे के एक्सरसाइज वाली साइकिल भी रखी गई है। इस कमरे में डबल बेड के अलावा दो तरफ सोफे हैं। प्रधानमंत्री के आने से पहले कमरे के पर्दे, चादर, कमोड और बेसिन भी नए लगाए गए हैं। यहां तैनात आधा दर्जन केयर टेकर्स को ट्रेनिंग भी दी गई है। ये कमरा फिलहाल एसपीजी की जद में है।

रात में लौकी की सब्जी, सुबह परोसी जाएगी मलइयो
पीएम मोदी के 17 और 18 दिसंबर के नाश्ते, रात के भोजन और सुबह के नाश्ते के मेन्यू में लौकी की सब्जी से लेकर मलइयो तक है। 17 दिसंबर की शाम के मैन्यू में गुजराती कचौड़ी, ढोकला, वेज कटलेट, चाय, फ्रेश जूस और नारियल पानी है। रात के भोजन में टमाटर सूप, लौकी की सब्जी, चना मेथी पालक की सब्जी, कढ़ाई पनीर, वेज खिचड़ी, गुजराती कढ़ी, अरहर दाल, जालफ्रेजी, प्लेन राइस, तवा रोटी, पापड़, सलाद विद लेमन, अचार, मिक्स फ्रूट, दही, गाय का दूध होगा। मिठाई में छेना पायस, गाजर का हलवा और बनारसी पान रखा होगा। 18 दिसंबर की सुबह नाश्ते में थेपला, उपमा, बनारसी कचौड़ी सब्जी, जलेबी, गुजराती पोहा, खाखरा, दही, मैरी बिस्किट के साथ चाय, मिक्स फ्रूट, ब्रेड बटर, जैम, नारियल पानी और मलइयो परोसी जाएगी।

हारमोनियम वादक समेत चार लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे पीएम
18 दिसंबर को सेवापुरी ब्लॉक के बरकी में जनसभा के दौरान पीएम मोदी काशीवासियों को करीब 19,155 करोड़ की सौगात देंगे। इस दौरान पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण में भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दो और काशी सांसद खेल महोत्सव के खिलाड़ियों को पीएम के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एक हारमोनियम वादक और चार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री अपने हाथों से प्रमाण पत्र देंगे।

पीएम जनसभा के पहले स्थल पर लगे स्टॉल देखेंगे और उसमें मौजूद 100 लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सबसे पहले छह खेलकूद की प्रस्तुति होगी। इसमें योगा, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडो, जूडो और चेस होगा। इसके बाद सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं से मिलेंगे और उन्हें पुरस्कृत करेंगे। फिर योजनाओं के स्टॉल देखेंगे। वे विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पर क्विज प्रतियोगिता देखेंगे। संकल्प यात्रा की शपथ दिलाएंगे। यात्रा पर ही आधारित छोटी सी फिल्म भी देखेंगे। इसके बाद सभी योजनाओं की एक-एक लाभार्थी महिलाएं अपनी सक्सेस स्टोरी बताएंगी। पीएम अपने हाथ से सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में विजेता एक हारमोनियिम वादक को समेत दो योजनाओं की चार लाभार्थी महिलाओं को अपने हाथ से प्रमाण पत्र देंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन योजनाओं का लगेगा स्टॉल
पीएम के जनसभा स्थल बरकी में पीएम विश्वकर्मा, ओडीओपी व पीएम स्वरोजगार योजना, पीएम ग्रामीण एवं शहरी आवास, आयुष्मान कार्ड, जनधन, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति, किसान क्रेडिट कार्ड व अटल पेंशन, पीएम युवा भारत योजना, समाज कल्याण के पेंशन व छात्रवृत्ति योजना, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला, उज्जवला और गरीब कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन, एमआरएलएम, ड्रोन सखी और स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे।


इन्हें सम्मानित करेंगे पीएम
पीएम विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान कुछ लाभार्थियों और युवाओं को सम्मानित करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम लखपति दीदी योजना की दो, निपुण छात्र योजना के दो और संस्कृति कार्यक्रम में वाद्य यंत्र बजाने वाले किसी एक विजेता प्रतिभागी काे सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed