फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi players will compete in all six regional basketball events.

Varanasi News: प्रादेशिक बास्केटबॉल सभी छह स्पर्धा में खेलेंगे वाराणसी के खिलाड़ी

Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Varanasi players will compete in all six regional basketball events.
70वीं माध्यमिक स्कूली बास्केटबॉल की मंडलीय प्रतियोगिता मंगलवार को यूपी कॉलेज में खेली गई। इसमें तीन मंडलों के 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके बालक बालिका वर्ग तीन-तीन वर्ग में मुकाबले खेले गए। यूपी कॉलेज के खिलाड़ियों के खेल के बदौलत वाराणसी की टीम ने बालक बालिका के सभी छह वर्ग में चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता अंडर-14 सब जूनियर, अंडर-17 जूनियर और अंडर-19 सीनियर वर्ग में खेली गई। मुख्य अतिथि यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। संचालन आयोजन सचिव उमेश सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन खेल शिक्षक कार्तिक राम ने दिया। रेफरी की भूमिका जीतेंद्र कुमार, विभोर भूगुवंशी, पूनम लता सिंह, सर्वेश सिंह, निखिल सिंह ने निभाई। इस मौके पर संजीव सिंह, सोनू पांडेय, जया सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed