फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Platform number three work completed lift and escalator will start soon

Varanasi: प्लेटफार्म नंबर तीन का काम पूरा, आज से चलेंगी ट्रेनें, लिफ्ट और स्केलेटर भी जल्द

Tue, 15 Nov 2022 01:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Nov 2022 01:54 PM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर तीन पहले 5.7 मीटर चौड़ा था। ऐसे में प्लेटफार्म पर लिफ्ट और स्केलेटर जैसी व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही थी। वहीं, इससे भीड़ अधिक हो जाने पर यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए रेलवे ने इस प्लेटफार्म को 10.75 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
Varanasi Platform number three work completed lift and escalator will start soon
प्लेटफार्म नंबर तीन का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। अब यह प्लेटफार्म 10.57 मीटर चौड़ा हो गया है। इस प्लेटफार्म पर 15 नवंबर से ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। हालांकि मेगा ब्लॉक अवधि में रद्द की गई ट्रेनें, कब से चलाई जाएंगी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर तीन पहले 5.7 मीटर चौड़ा था। ऐसे में प्लेटफार्म पर लिफ्ट और स्केलेटर जैसी व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही थी। वहीं, इससे भीड़ अधिक हो जाने पर यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए रेलवे ने इस प्लेटफार्म को 10.75 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

Varanasi Platform number three work completed lift and escalator will start soon
प्लेटफार्म नंबर तीन का काम पूरा, आज से चलेंगी ट्रेनें, - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए एक अक्तूबर से मेगा ब्लाक किया गया। मेगा ब्लाक के कारण पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए। इसके बाद प्लेटफार्म के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ, जो सोमवार की रात दस बजे तक पूरा कर लिया गया। साथ ही ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर देखा गया कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं, जिसके बाद ब्लाक खत्म किया गया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस प्लेटफार्म पर अब लिफ्ट और स्केलेटर जैसी व्यवस्थाएं भी हो सकेंगी, क्योंकि अब प्लेटफार्म पर पर्याप्त चौड़ाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed