फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi pitrapaksha 2021: amavasya on six october of month Ashwin on this day ancestors are satisfied with Shradh and charity

वाराणसी: अश्विन महीने की अमावस्या छह अक्तूबर को, इस दिन श्राद्ध और दान से तृप्त होते हैं पितर

Tue, 05 Oct 2021 10:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Varanasi pitrapaksha 2021: amavasya on six october of month Ashwin on this day ancestors are satisfied with Shradh and charity
पितृपक्ष। - फोटो : अमर उजाला

पितरों का महापर्व अश्विन मास की अमावस्या छह अक्तूबर को मनाया जाएगा। सर्वपितृ अमावस्या पर पानी में तिल मिलाकर नहाने और पीपल में कच्चा दूध चढ़ाने से पितर प्रसन्न होते हैं। इस दिन श्राद्ध, तर्पण, पूजा-पाठ और दान की परंपरा है।

विज्ञापन


ग्रंथों के मुताबिक, इस तिथि को पितृ दोष निवारण के लिए पूजा की जाती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय के अनुसार हिंदू कैलेंडर की गणना में अमावस्या तीसवीं तिथि होती है। यानी कृष्णपक्ष का आखिरी दिन अमावस्या कहलाता है।
विज्ञापन


इस तिथि पर सूर्य और चंद्रमा का अंतर शून्य हो जाता है। इन दो ग्रहों की विशेष स्थिति से इस तिथि पर पितरों के लिए की गई पूजा और दान का विशेष महत्व होता है। वहीं, तर्पण अन्य चीजें संभव न हो तो इस तिथि पर पितरों की तृप्ति के लिए व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए और अन्न एवं जल का दान करना चाहिए। ब्राह्मण भोजन के साथ गाय को चारा खिलाया जाता है। इस दिन खीर और अन्य खाने की चीजों का दान भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन अमावस्या पर पितृ तृप्ति के लिए कर्म-

घर पर ही पानी में तिल डालकर नहाएं।
चावल बनाकर पितरों को धूप दें।
सुबह पीपल के पेड़ पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं।
पितरों की तृप्ति के लिए संकल्प लेकर अन्न और जल का दान करें।
ब्राह्मण भोजन करवाएं या किसी मंदिर में 1 व्यक्ति के जितना भोजन दान करें।
भोजन में सबसे पहले गाय फिर कुत्ते और फिर कौवे और इसके बाद चीटियों के लिए हिस्सा निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed