फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Pistol found in garbage dump

वाराणसी: कूड़े के ढेर में मिली पिस्टल, जब पुलिस ने चेक किया तो निकला ये  

Sun, 30 Aug 2020 05:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 30 Aug 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Pistol found in garbage dump
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी शहर के मंडुआडीह क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने कूड़े के ढेर में एक पिस्टल देखी। आनन फानन पिस्टल मिलने की सूचना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी पिस्टल को देखकर हैरान रह गई। मगर पिस्टल को हाथ में लेने के बाद जब उसे जांचा परखा गया तो वह लाइटर निकली। इसे देखकर लोगों की भी हंसी छूट गई। हालांकि पिस्टल के स्वरूप में लाइटर हूबहू पिस्टल की ही भांति थी। जिसे देखने के बाद तो कोई भी असली पिस्टल होने का यकीन कर लेता।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार सुबह मंडुआडीह पुुलिस को सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पास एक पिस्टल पड़ी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर पिस्टल को  थाने ले लाई। लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि पिस्टल जैसा दिखने वाला यह सिगरेट जलाने वाला लाइटर है।

विज्ञापन

मंडुआडीह कस्बा चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि यह पिस्टल नुमा एक लाइटर है। कोई इसका प्रयोग अब तक करता रहा होगा। बेकार हो जाने से इसे कूड़े में फेंक दिया होगा। सब्जी मंडी के पास जब लोगों को पिस्टल मिलने की सूचना मिली तो हलचल मच गई लेकिन जैसे ही जांच में पता चला कि पिस्टल जैसा दिखने वाला यह लाइटर है तब जाकर लोगोंं ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed