{"_id":"59b128cc4f1c1bee7f8b4a97","slug":"varanasi-officers-in-tension-for-ganga-samne-ghat-bridge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस के अधिकारियों की चिंता, कहीं सुसाइड प्वाइंट न बन जाए गंगा सामनेघाट पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के अधिकारियों की चिंता, कहीं सुसाइड प्वाइंट न बन जाए गंगा सामनेघाट पुल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 07 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी-रामनगर को जोड़ने वाला सामनेघाट पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सामनेघाट गंगा पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। पुल पर लोड टेस्टिंग की जा रही है। एक दशक से बन रहे इस पुल के तैयार होते ही बनारस के अधिकारियों को अब इसकी चिंता भी होने लगी है।
वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा है कि गंगा सामनेघाट पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। वो बुधवार को विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सेतु निगम के अभियंता को निर्देशित किया कि पुल किसी भी तरह सुसाइड प्वाइंट नहीं बनना चाहिए।
सेतु पर बीच में दोनो तरफ ऊंची जालियां लगाने को कहा। सेतु निगम के अभियंता द्वारा डीपीआर में इसका उल्लेख न होने की जानकारी पर जल्द प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। कमिश्नर अपने कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
कमिश्नर ने सामनेघाट पुल पर लोड टेस्टिंग कराने की जानकारी पर बलुआघाट पुल के बचे हुए काम को 16 सितंबर को लोड टेस्टिंग कराने को कहा। मंडुवाडीह आरओबी का 15 सितंबर के बाद सेतु निगम को शेष अपने हिस्से के कार्य को अभियान चलाकर पूरा करने को कहा।
फ्लाईओवर के नीचे के स्थान पर लोहे की ग्रिल लगाकर उसका सौन्दर्यीकरण कराने के लिए जिला उद्यान अधिकारी एवं वीडीए के अधिकारियों को संयुक्त रूप से दिया।

अब दिवाली तक बढ़ी सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मियाद
नितिन रमेश गोकर्ण
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम को पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए कार्यस्थल पर जमा कूड़े और मलबे को हटाने को कहा। नगर निगम सीमा से सटे 39 ग्राम सभाओं में भी विशेष सफाई अभियान चलवाये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया।
शहर के 41 वार्डों में जलकल एवं जलनिगम द्वारा शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए उपभोक्ताओं के नलों की टोटियों पर हर हालत में पहुंचाने को कहा। 15 अक्तूबर तक नये कनेक्शन की टोटियों से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा।
20 हेरिटेज सड़कों पर चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान दीपावली तक शहर के प्रमुख सड़कों की पूरी तरह मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया। कबीरचौरा-पिपलानी मार्ग पर सीवरेज आदि की समस्याओं के समाधान के लिए 20 सितंबर तक स्थानीय संभ्रान्त लोगों के सुझाव को सम्मिलित करते हुए माइक्रोप्लान तैयार करने के लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त डा. अभय श्रीवास्तव सहित, जलनिगम, सेतु निगम, लोनिवि, वीडीए, जलकल आदि अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के लोग मौजूद थे।