{"_id":"5fb81bf88ebc3e9ba007d95c","slug":"varanasi-nss-news-city-news-vns5592289101","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ से पहले आगरा में प्रदर्शन करेंगे रासेयो स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपथ से पहले आगरा में प्रदर्शन करेंगे रासेयो स्वयंसेवक
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में राजपथ पर आयोजित परेड में हिस्सा लेने के लिए एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली में 26 जनवरी को मुख्य परेड में चयन के लिए आगरा में होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में इस बार वाराणसी से छह स्वयंसेवक शामिल होंगे।
इसमें बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के पांच और काशी विद्यापीठ से एक स्वयंसेवक का चयन किया गया है। 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागिता को लेकर चयन किया जाना है।
बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि चयनित स्वयंसेवकों में बीएचयू वाणिज्य संकाय के अभिजीत सिंह, डीएवी पीजी कॉलेज से अर्श राय, कला संकाय के सम्राट कुमार गौतम, महिला महाविद्यालय की कामाक्षा मीना, वसंत कन्या महाविद्यालय की साक्षी सिंह और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से प्रज्ञा राय शामिल हैं। इनके चयन पर काशी विद्यापीठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केके सिंह ने बधाई दी है।