फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Nomination for the post of District Panchayat President today, withdrawal on 29

वाराणसी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, 29 को नाम वापसी

Sat, 26 Jun 2021 01:11 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 26 Jun 2021 01:11 AM IST
सार

कलेक्ट्रेट परिसर में रायफल क्लब के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। शुक्रवार को पूरे दिन पंचायत चुनाव कार्यालय में अधिकारी तैयारी को परखते रहे। प्रत्याशी शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Varanasi: Nomination for the post of District Panchayat President today, withdrawal on 29
पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए रायफल क्लब कार्यालय पर की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 जून को नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट परिसर में रायफल क्लब के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। शुक्रवार को पूरे दिन पंचायत चुनाव कार्यालय में अधिकारी तैयारी को परखते रहे। 

विज्ञापन


प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 29 को नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व एक अनुमोदक ही जा सकता है। इसके अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सपा के प्रत्याशी चंदा यादव जेपी मेहता से नामांकन करने जाएंगी। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी पूनम मौर्या सर्किट हाउस से नामांकन करने जाएंगी।

विज्ञापन

एक उम्मीदवार दाखिल कर सकता है चार नामांकन पत्र 

नामांकन के लिए एक उम्मीदवार को 10 व्यक्तियों को लाना होगा। इन 10 व्यक्तियों में वह स्वयं, उसके सभी प्रस्तावक और अनुमोदक शामिल होंगे। इससे अधिक व्यक्तियों को कलेक्ट्रेट के मुख्य बड़े द्वार पर रोक लिया जाएगा। एक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। नामांकन करते ही नामांकन पत्र और सभी दाखिल किए गए अभिलेखों की फोटोकॉपी नामांकन कक्ष के निकट चस्पा की जाएगी। ताकि सार्वजनिक जानकारी में वह आ सके। साथ ही इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

नामांकन पत्र स्क्रूटनी का कार्य दोपहर तीन बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार सहित केवल तीन व्यक्ति अनुमन्य होंगे, जिसमें कानूनी सलाहकार शामिल हैं। यह कार्य, कार्य समाप्ति तक चलेगा। इसके उपरांत वैध उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed