फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi no polythene bag campaign will be run from monday

वाराणसी में चलेगा नो पॉलीथिन अभियान, बेचने-रखने वालों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 09 Jun 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Jun 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
varanasi no polythene bag campaign will be run from monday
पालीथिन
काशी को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए नगर निगम सघन अभियान चलाएगा। पॉलीथिन में सामान रखकर बेचने वालों पर शिकंजा कसने के साथ ही जुर्माना लगेगा। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। पिछले साल अप्रैल-मई में इसके खिलाफ अभियान चला लेकिन बीच में बंद हो गया था। इस बार निगम प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और इसके लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम के पांच जोन को दो भाग में बांटा गया है। दशाश्वमेध और भेलूपुर जोन को एक साथ रखा गया है। इसमें जोनल अधिकारी के साथ इंस्पेक्टर टीम में रहेंगे और पालीथिन के खिलाफ अभियान चलेगा। वहीं कोतवाली, आदमपुर और वरुणापार में एक साथ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इन तीनों जोन में सभी जोनल अधिकारी और इंस्पेक्टर होंगे। तहसीलदार अविनाश कुमार ने गुरुवार को इंस्पेक्टरों के साथ बैठक कर अपने क्षेत्रों में कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई की जरूरत
नगर निगम छोटे और फुटकर दूकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर बंद कर देता है। उसके बाद फिर बिक्री शुरू हो जाती है। पालीथिन की थोक मंडियों पर शिकंजा कसने की जरूरत है।


अधिकारियों और बड़े व्यापारियों की मिलीभगत से पुलिस-प्रशासन वहां तक पहुंच ही नहीं पाता है। जैसे ही अभियान बंद होता है, फिर से बाजार में बिकने लगता है। सूत्रों का कहना है कि यदि पुलिस और प्रशासन की ओर से थोक कारोबारियों पर कार्रवाई हुई तो इस पर पूरी तरह से अंकुश लग सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed