फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

दस दिन में प्रैक्टिकल, ढाई महीने बाद परीक्षा, तैयारी तेज

Thu, 11 Feb 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अब शिक्षा विभाग के साथ ही छात्र-छात्रा भी तैयारियों में जुट गए हैं। 24 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा में केवल ढाई महीने बचे हैं। इसमें भी दस दिन (13 से 22 फरवरी) तक तो प्रैक्टिकल चलेंगे, इसके बाद प्री बोर्ड भी कराया जाना है। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं भी मंगलवार से पूरी क्षमता के साथ चल रही है।
विज्ञापन

प्री बोर्ड में होगा तैयारियों का पूर्वाभ्यास
अप्रैल में बोर्ड परीक्षा से पहले सभी विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी कराई जानी है। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होने वाली इस परीक्षा से न केवल विद्यालयों में तैयारियों का पूर्वाभ्यास हो जाता है बल्कि छात्र-छात्राओं को भी विषयवार तैयारियों का मूल्यांकन करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची का इंतजार
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए अभी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 135 केंद्रों की संभावित सूची जारी की गई है लेकिन फाइनल सूची जारी होने का इंतजार है। जिला स्तरीय समिति ने नौ फरवरी को आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 145 करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यालयों में परीक्षा संबंधी तैयारियां समय से कराई जाएंगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। - डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed