{"_id":"602437898ebc3ee9620c44bb","slug":"varanasi-news-varanasi-news-vns574000643","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति से सुलझ रहे विवाद, शिकायतों का हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति से सुलझ रहे विवाद, शिकायतों का हो रहा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के थानों में खुले महिला हेल्प डेस्क ने घरेलू हिंसा और छींटाकशी जैसी समस्याओं से पीड़िताओं को बड़ी राहत पहुंचाई है। घर की चहारदीवारी के भीतर के विवाद पुलिस आपसी सहमति से सुलझा रही है तो छींटाकशी जैसी बाहर की शिकायतों के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जिले के ग्राम्यांचल और नगर क्षेत्र के लक्सा थाने को छोड़ा दिया जाए तो बीते साढ़े तीन महीने में सभी थानों के हेल्प डेस्क पर औसतन सौ से ज्यादा शिकायतें आई हैं। शिकायतों का प्रभावी तरीके से निस्तारण भी कराया जा रहा है। इसकी बानगी बीते रविवार को तब देखने को मिली जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शहर आए अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने फीडबैक के लिए कैंट थाने से फोन किया तो शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।
केस 1
तीन साल से अलग थे, पांच घंटे की पंचायत में एक हुए
चुरामनपुर की युवती की शादी गाजीपुर के कासिमाबाद थाना के राजापुर कला निवासी सेना में तैनात युवक के साथ हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई तो दूरी इतनी बढ़ गई कि तीन साल से अलग-अलग रहने लगे। युवती ने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोहता थाने के हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र दी। पुलिस ने दोनों को बुलाकर आमने-सामने बैठाया और लगभग पांच घंटे की पंचायत के बाद वह अपने गिले-शिकवे भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
नहीं रहने देते थे घर में, अब रह रही परिवार के साथ
काशीपुर मातलदेई की महिला ने रोहनिया थाने के हेल्प डेस्क में शिकायत की कि उसे और उसके पति को चाचा ससुर व उनके लड़के घर में नहीं रहने देते हैं। ठंड के इन दिनों में बाहर रहने में बहुत परेशानी होती है। हेल्प डेस्क की ओर से दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई। कहा गया कि पैतृक संपत्ति में दंपती को नहीं रहने देंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दंपती अब अपने घर में आराम से रह रहे हैं।
केस 3
शराब में उड़ाता था पैसा, अब पत्नी को दे रहा 15 हजार
फुलवरिया क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी कमाई का पैसा शराब पर उड़ा देता था। इसके चलते घर में रोजाना कलह होता था और परिवार भी आर्थिक तंगी का शिकार था। परेशान पत्नी ने कैंट थाने की महिला हेल्प डेस्क में शिकायत की। पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को थाने बुलाया। पति को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस पर वह पत्नी को प्रतिमाह 15 हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गया और अब दोनों शांतिपूर्वक रह रहे हैं।
केस 4
शादी करके छोड़ दिया, अब रह रहे साथ
खरकपुर देवचंदपुर की युवती ने बड़ागांव थाने की हेल्प डेस्क में शिकायत की कि पति ने आपसी रजामंदी से मंदिर में शादी की थी। अब पति ने साथ रखने से इंकार कर दिया है। हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की। अब दोनों कोर्ट मैरिज कर साथ रह रहे हैं। पुलिस ने पति को चेताया है कि अब शिकायत आई तो कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।
आपसी रजामंदी पर फोकस, लिया जाता है फीडबैक
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर जो भी शिकायतें पति-पत्नी संबंधी होती हैं, उनमें आपसी रजामंदी से समाधान कराया जाता है। किसी भी तरह से बात न बनने पर मुकदमा सबसे आखिरी विकल्प है। इसके साथ ही जो भी महिलाएं शिकायत दर्ज कराती हैं, कार्रवाई के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जाता है।