{"_id":"5ef7aae78ebc3e430f3f7c72","slug":"varanasi-news-varanasi-news-vns532646625","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन कायाकल्प के तहत विकसित हों सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन कायाकल्प के तहत विकसित हों सभी स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय सिहोरवां उत्तरी के प्रांगण में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी स्कन्द गुप्त ने विकास क्षेत्र आराजी लाइन के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की संकुल वार समीक्षा बैठक की। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों पर हो रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राथमिक विद्यालय सिहोरवां उत्तरी को रोल मॉडल मानकर समस्त विद्यालयों को भी ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विकसित किया जाए।
बैठक में मिशन प्रेरणा के तहत विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए विद्यालयवार विकास योजना बनाकर उस पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही साथ प्रेरणा लक्ष्य एवं प्रेरणा तालिका प्रत्येक विद्यालय पर पेंट कराने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सितंबर 2020 में विकास क्षेत्र आराजी लाइन को प्रेरक विकास क्षेत्र घोषित करवाना है, जिसके लिए समस्त अध्यापक पूरी तरह से कमर कस लें।
कोरोना महामारी के दौरान विस्थापित होकर आए प्रवासी श्रमिकों के बच्चों का विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर नामांकन करने, निशुल्क पाठ्यपुस्तकों को बच्चों को घर पर उपलब्ध कराने, शारदा के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे में आउट ऑफ स्कूल पाए गए बच्चों को मुख्यधारा में लाकर विद्यालय में नामांकित कराने के निर्देश भी दिए गए।