फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

अनार वाली मस्जिद के मुतवल्ली हैं बेचन बाबा

Mon, 11 Nov 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
आपसी सौहार्द और प्रेम की मिसाल देखनी हो तो काशी चले आइए। कण-कण शंकर की नगरी काशी में कदम-कदम पर आपको ऐसे जीवंत उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। हिंदू और मुस्लिम जहां एक दूसरे के पर्व को मिलकर मनाते हैं वहीं आयोजनों में बढ़चढ़कर शिरकत भी करते हैं। ईद में एक दूसरे से गले मिलते हैं तो होली पर रंगों से सराबोर भी हो जाते हैं। फक्कड़ मिजाजी का शहर बनारस पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश देने वाली काशी में बेचन बाबा (60) कई सालों से अनार वाली मस्जिद पर मुतवल्ली की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

चौखंभा इलाके में गोपाल मंदिर की दीवार से सटी अनार वाली मस्जिद के मुतवल्ली बेचन बाबा भाई चारे की अद्भुत मिसाल पेश कर रहे हैं। अनार वाली मस्जिद का इतिहास काफी पुराना है। मस्जिद के अंदर चार दरवेश सैयद तारा शाह बाबा, मीरा शाह बाबा, अनार शहीद बाबा, चौखंभा बाबा के साथ 24 जिन्नात और 41 कुतुब के अलावा जिन्नातों का खेड़ा भी यहां मौजूद है। इस पवित्र स्थान पर जितनी शिद्दत से मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते हैं, उतना ही हिंदुओं का भी जुड़ाव यहां से है।
विज्ञापन

बेचन बाबा ने बताया कि पिता को देखकर मस्जिद में देखरेख का काम करना शुरू कर दिया था। मस्जिद के मुख्य द्वार पर ही प्लास्टिक लगाकर टीन शेड में अपना जीवन बिताने वाले बेचन बाबा ने पिता को देखकर मस्जिद में देख-रेख का काम करना शुरू कर दिया था। बेचन बाबा मस्जिद में होने वाले चांद की तारीख और अन्य मुख्य आयोजनों की जिम्मेदारी जहां बखूबी निभाते हैं, वहीं बेचन बाबा के बेटे भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर मस्जिद की पूरी तरह से देख.रेख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed