फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Two operators of spa center arrested three bank accounts will also be investigated

Varanasi News: स्पा सेंटर के दो संचालक गिरफ्तार, तीन बैंक खातों की भी होगी जांच; 13 युवक-युवती पकड़े गए थे

Wed, 06 Aug 2025 09:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 09:55 AM IST
सार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में एसओजी 2 की टीम ने कार्रवाई की 13 युवक-युवतियों और संचालक को गिरफ्तार किया था। टीम के दो पुलिसकर्मी यहां ग्राहक बनकर पहुंचे थे। अंदर का माहाैल देख वह भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Varanasi News Two operators of spa center arrested three bank accounts will also be investigated
स्पा सेंटर के बाहर पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुंदरपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने के आरोपी धीरज पटेल और इंद्रजीत उर्फ गोलू को चितईपुर पुलिस ने मंगलवार को सुंदरपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन बैंक खातों को भी चिह्नित किया है। बैंकों से पत्राचार किया जा रहा है। मैनेजर और मालिक के बैंक खातों को भी अटैच किया जा रहा है। रजिस्टर में दर्ज नंबरों की भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चोलापुर के हाजीपुर निवासी इंद्रजीत उर्फ गोलू और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मनकईया भोरकला निवासी धीरज पटेल है। सोमवार शाम एसओजी-2 के प्रभारी अभिषेक पांडेय ने सुंदरपुर रोड में सोल ग्लैमर्स स्टूडियो स्पा सेंटर और द रिलेक्स स्पा सेंटर में छापा मारा था। 
विज्ञापन


दोनों सेंटरों से आठ युवतियां और पांच युवक पकड़े गए थे, जिन्हें पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ा गया था। स्पा सेंटर संचालक धीरज और इंद्रजीत उर्फ गोलू के व्हाट्सएप चैट और मोबाइल नंबरों से मैनेजर, मालिक और कई करीबियों का भी पता चला है। रजिस्टर से बरामद 30 मोबाइल नंबरों को खंगाला भी जा रहा है। संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में अनैतिक कृत्य करने वाले भी रडार पर
बीएचयू के हैदराबाद गेट के आसपास, अस्सी और सामनेघाट में भी कई स्पा सेंटरों के संचालन की सूचना है। कुछ गेस्ट हाउस में भी अनैतिक कृत्य हो रहे हैं। चोरी छिपे अनैतिक कृत्य से धन अर्जित करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस कार्रवाई करेगी। बैंक खातों को फ्रीज करने और संपत्ति जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed