फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Truck driver applied brakes youth hit from behind died family members in uproar

Varanasi News : ट्रक के चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे टकराए युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Feb 2025 09:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 09:43 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर लोहता थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Varanasi News Truck driver applied brakes youth hit from behind died family members in uproar
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोहता के सभईपुर गांव में रिंग रोड पर गुरुवार की सुबह एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस पर पीछे चल रहा बाइक सवार ट्रक के पीछे जा टकराया। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव सौंप दिया।

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव के रमाकांत पांडेय उर्फ डब्लू पांडेय का पुत्र विवेक पांडेय (22) अपनी बाइक से हरहुआ स्थित प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। सभईपुर गांव में वह रिंग रोड पर पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक गला दिया। 
विज्ञापन


इसके चलते विवेक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसका सिर ट्रक के पीछे जा टकराया। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विवेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। विवेक की मां सोनी पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काश हेलमेट सिर पर लगाया होता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवेक हेलमेट लिया था, मगर उसे सिर पर नहीं लगाया था। बल्कि, हेलमेट को हाथ पर लटका कर बाइक चला रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि विवेक अपना हेलमेट सिर पर लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed