फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Traffic block Ring Road Phase-2 night movement suspended from 8 PM to 8 AM until 30 September

Varanasi News: रिंग रोड फेज-2 पर रात में रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, 30 सितंबर तक शाम 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन बंद

Wed, 08 Jul 2026 08:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 08 Jul 2026 08:38 PM IST
सार

वाराणसी रिंग रोड फेज-2 के संदहा–रेवसा खंड में गंगा पुल निर्माण कार्य के चलते 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से सुबह 8 बजे तक दोनों कैरिजवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Varanasi News Traffic block Ring Road Phase-2 night movement suspended from 8 PM to 8 AM until 30 September
रिंग रोड फेज-2 पर रात में रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी रिंग रोड फेज-2, पैकेज-2 के तहत गंगा पुल के निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किया है। परियोजना स्थल पर निर्माण कार्यों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को देखते हुए संदहा–रेवसा खंड के दोनों कैरिजवे पर प्रतिदिन रात में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रिंग रोड फेज-2 के पैकेज-2 में गंगा पुल के लेफ्ट हैंड साइड (एलएचएस) कैरिजवे का शेष निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए राइट हैंड साइड (आरएचएस) कैरिजवे का उपयोग भारी निर्माण मशीनों, उपकरणों और निर्माण सामग्री के आवागमन के लिए किया जा रहा है। ऐसे में कार्यस्थल पर सामान्य यातायात का संचालन सुरक्षित नहीं माना गया है।

विज्ञापन

इसी को देखते हुए संदहा–रेवसा खंड के एलएचएस और आरएचएस दोनों कैरिजवे पर प्रतिदिन सायं 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध (ट्रैफिक ब्लॉक) लगाया गया है। दिन के समय यातायात सामान्य रूप से संचालित होगा, जबकि रात में किसी भी वाहन को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित समय के दौरान इस मार्ग का उपयोग न करें। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। साथ ही परियोजना स्थल पर तैनात अधिकारियों और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिबंध केवल निर्माण कार्य में तेजी लाने और दुर्घटनाओं की संभावना को रोकने के उद्देश्य से लगाया गया है। निर्धारित अवधि तक यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed