फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: SP MLC stopped at toll plaza for an hour, case registered

वाराणसी न्यूज: सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव को कैथी टोल प्लाजा पर एक घंटे तक रोका, मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के विशुनपुर गांव के मूल निवासी शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने पुलिस को बताया कि वह बीते 11 अक्तूबर की रात अपने घर जा रहे थे। चौबेपुर थाना क्षेत्र में राजवारी पुल के पहले कैथी टोल प्लाजा पर वह रात लगभग 12 बजे पहुंचे। उनके पहुंचने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी 5-6 की संख्या में आए। सभी उनसे टोल टैक्स मांगने लगे।

विज्ञापन
Varanasi News: SP MLC stopped at toll plaza for an hour, case registered
कैथी टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव को कैथी स्थित टोल प्लाजा पर एक घंटे तक रोके रखा गया। टैक्स जमा करने का दबाव डाला गया। कहासुनी करके विशेषाधिकार का हनन करने किया गया। इसे लेकर एमएलसी ने चौबेपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चौबेपुर थाने की पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के विशुनपुर गांव के मूल निवासी शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने पुलिस को बताया कि वह बीते 11 अक्तूबर की रात अपने घर जा रहे थे। चौबेपुर थाना क्षेत्र में राजवारी पुल के पहले कैथी टोल प्लाजा पर वह रात लगभग 12 बजे पहुंचे। उनके पहुंचने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी 5-6 की संख्या में आए। सभी उनसे टोल टैक्स मांगने लगे। उन्होंने बताया कि वह विधान परिषद सदस्य हैं और उनके वाहन पर आगे सचिवालय का पास भी लगा हुआ है। इसके बावजूद टोल प्लाजा के कर्मचारी नहीं माने और उनके वाहन के सामने दूसरा बैरियर भी लगा दिया। इसके बाद रात 12 बजे से एक बजे तक उन्हें जबरन रोके रखा गया और उनके विशेषाधिकार का हनन किया गया। एमएलसी ने कहा कि टोल टैक्स के नाम पर उनसे जबरन वसूली का प्रयास किया गया। टैक्स न देने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी जानलेवा हमले की नीयत से उनके पास आए और झगड़ा करना चाहे तो उन्होंने अपने वाहन का शीशा बंद कर लिया। इस घटनाक्रम को टोल प्लाजा में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है। इसके साथ ही घटनाक्रम का वीडियो उन्होंने भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था।इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पहले भी हुआ विवाद

पहले निषाद पार्टी व उनके समर्थकों से टोल प्लाजा पर विवाद हुआ था। तब टाेल प्लाजा कर्मियों ने विधायक समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed