फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Probation office not have list of gifts received at weddings

हद है: प्रोबेशन कार्यालय के पास शादियों में मिलने वाले उपहारों की सूची ही नहीं, अधिकारियों ने कही ये बात

Thu, 18 Jul 2024 12:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 12:31 PM IST
सार

Varanasi News: इस समस्या को लेकर जिला प्रोबेधन अधिकारी भी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि योजना के नियमों को लेकर प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इसके लिए विभागीय स्तर पर काम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi Probation office not have list of gifts received at weddings
विभागीय स्तर पर किया जा रहा जागरूक करने का काम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जुलाई महीने में 7 से 12 जुलाई तक कुल छह दिन लगन थी। शहर में छह दिनों में हजारों की संख्या में विवाह भी हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में शादी में मिले उपहारों की सूची जमा नही कराई है जबकि हाल ही में दहेज प्रतिषेध नियमावली 1999 के तहत इसे अनिवार्य कर दिया गया था।

विज्ञापन


सूची ने मिलने से जिला प्रोबेशन अधिकारी भी इसे लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस नियम के अधिक प्रचार प्रसार की जरूरत है। गेस्ट हाउस, बरात घर से संपर्क किया जा रहा है, उनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


अनिवार्य हो गया है उपहारों की सूची देना
वर्ष 1999 में वैसे तो यह नियम बन गया था लेकिन इसका पालन अब कराने पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में कोर्ट ने भी कहा है कि अगर भविष्य में दहेज को लेकर मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो उसे विवाह में वर वधू पक्ष से दिए गए उपहारों की सूची दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते विवाह के बाद सूची को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है। देखा जाए तो सीजन में ज्यादातर शादियां मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस से होती हैं। जिसके चलते वहां भी दीवारों पर सूचना अंकित करनी है। लेकिन अभी तक यह सूचना अंकित नहीं हो पाई है। जिसके चलते लोगों को इस नियम के बारे में जानकारी ही नहीं है।


बोले अधिकारी
दहेज प्रतिषेध नियमावली 1999 के तहत शादी के बाद उपहारों की सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में देनी होती है, लेकिन पिछले दिनों हुई शादी की सूची अभी तक नहीं आई है। मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस वालों से संपर्क किया जा रहा है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - सुधाकर शरण पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed