फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Pays two crore GST every day still medicine market is sick Problem of toilet and sewer

Varanasi News: रोज देते हैं दो करोड़ जीएसटी, फिर भी दवा मंडी बीमार; सप्तसागर में शौचालय-सीवर की समस्या

Sun, 08 Jun 2025 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 04:13 PM IST
सार

वाराणसी के मैदागिन स्थित सप्तसागर दवा मंडी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। यहां सीवर, सड़क और शाैचालय की समस्याओं से व्यापारी परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारी शिकायतों को अनसुना कर दिया जाता है।

विज्ञापन
Varanasi News Pays two crore GST every day still medicine market is sick Problem of toilet and sewer
सप्तसागर दवा मंडी में अतिक्रमण से होती है परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर कई समस्याओं से घिरी हुई है। जर्जर तार, सिकुड़ती गलियां, वनवे सिस्टम, लाइट और यातायात पार्किंग, शौचालय की कमी के साथ ही मूलभूत सुविधाओं से वंचित दवा मंडी से सरकार को 2 करोड़ रोज की जीएसटी भी मिल रही है। 

विज्ञापन


इसके बाद भी इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम आंख मूंदे हुए है। दवा कारोबारियों का कहना है कि इस मंडी का शिफ्टिंग ही अंतिम विकल्प है। वनवे सिस्टम ने बाजार को बेजार कर दिया है। 
विज्ञापन


दवा कारोबारियों ने बताया कि मंडी में यातायात पार्किंग की दिक्कत के चलते 40 प्रतिशत से अधिक व्यापार गिर गया है। पहले आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, शाहगंज से कई व्यापारी आते थे। अब सुविधाओं के अभाव में शाहगंज के 70 से 75 फीसदी व्यापारियों ने सप्तसागर दवा मंडी आना छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कारोबारी अब लखनऊ से माल लेने जा रहे हैं। दूसरे जिलों के व्यवसायी गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज की मंडियों से दवा खरीदते हैं। दवा मंडी की 600 दुकानों में लगभग दस हजार से अधिक लोगों की रोजाना आवाजाही होती है। यहां सार्वजनिक शौचालयों की कमी हैं। 

दुर्गंध फैली रहने और सीवर ओवर फ्लो के चलते दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी दिक्कत होती है। नेटवर्क की दिक्कत होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में समस्या होती है। सप्तसागर दवा मंडी को मोहनसराय में जहां ट्रांसपोर्टनगर विकसित हो रहा है, वहां शिफ्ट करने पर राहत मिलेगी। 

इनकी भी सुनें

  • मोहनसराय में इस दवा मंडी को शिफ्ट किया जाए, तभी राहत होगी। कई समस्याओं के मर्ज से यह मंडी घिरी हुई है। - संजय सिंह, महामंत्री, दवा विक्रेता समित
  • बिजली की कमी के चलते मंडी में अंधेरा रहता है। सीवर ओवरफ्लो और जाम के चलते ट्रांसपोर्टर आने से कतराते हैं। - दिनेश कुमार पटेल, अध्यक्ष, दवा विक्रेता समिति
  • शौचालय की कमी है। पार्किंग की दिक्कत और परेशानियां हैं। किसी तरह बस कारोबार की गाड़ी चल रही है। - धर्मेंद्र अग्रवाल, संगठन मंत्री, दवा विक्रेता समिति
  • ट्रांसपोर्टरों की दिक्कत है कि जितने का उनका भाड़ा नहीं, उतने का चालान हो जा रहा है। मैदागिन की तरह से वाहनों पर प्रतिबंध के चलते बहुत दिक्कतें हैं। - धर्मेंद्र गुप्ता, दवा विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed