{"_id":"675ad0d6ebe95cfede08dda3","slug":"varanasi-news-one-day-before-friday-prayers-students-create-ruckus-protest-up-college-force-deployed-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : जुमे की नमाज के एक दिन पहले छात्रों का हंगामा, यूपी काॅलेज के बाहर प्रदर्शन; फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : जुमे की नमाज के एक दिन पहले छात्रों का हंगामा, यूपी काॅलेज के बाहर प्रदर्शन; फोर्स तैनात
Thu, 12 Dec 2024 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:32 PM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी के यूपी काॅलेज की संपत्ति पर वक्फ बोर्ड के कथित दावे के बाद यहां का माहाैल गरमा गया है। गेट पर पुलिस की एक टीम तैनात रह रही है। वहीं, छात्रों का एक गुट भी अपनी नाराजगी जता रहा है।
विज्ञापन
यूपी काॅलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के यूपी काॅलेज के बाहर जुमे की नमाज के एक दिन पूर्व परिसर के बाहर छात्रों प्रदर्शन करने लगे। छात्र अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नाराजगी जताने लगे। उनका कहना था कि हमारी मांगे पूरी की जाएं। वहीं, माैके पर माैजूद पुलिसकर्मियों ने जब सख्ती दिखाई और कहा कि माहाैल खराब न करें नहीं तो सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बतादें कि यूपी कॉलेज में बीते मंगलवार को भी छात्र नेता समीर की गिरफ्तारी के बाद उसे एक सप्ताह के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इससे नाराज छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी था। कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगने के लिए कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय का घेराव भी किया था। छात्रों ने बैठक कर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया और लोकतांत्रिक अंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि महाविद्यालय में बंद छात्रावास खुलवाने, कैंपस की समृद्ध परंपरा फिर संचालित करने और अनियमिताओं की जांच के लिए छात्र लोकतांत्रिक तौर पर विरोध जता रहे हैं, तो उन पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन और प्रबंध समिति के दबाव में समीर सिंह विशाल की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन