फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi news of thief danced drank water from fridge and stole KTM bike

बनारस में फिल्मी अंदाज में चोरी: शोरूम में बनाई कॉफी, नहाया, फिर 4.50 लाख की बाइक लेकर भाग गया चोर

Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

Varanasi News: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक शोरूम से करीब 4.50 लाख की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो हैरान करने वाला दृश्य सामने आया। चोर ने यहां घंटों मौज-मस्ती की फिर बाइक चुराकर भागा। 

विज्ञापन
Varanasi news of thief danced drank water from fridge and stole KTM bike
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा में बाइक के शोरूम में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां घुसा चोर वारदात को अंजाम देने से पहले बेफिक्र होकर चार घंटे तक मस्ती करता रहा। मामला तब सामने आया जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। चोर ने शोरूम का म्यूजिक सिस्टम चालू किया और डांस किया। बाथरूम में नहाया, कपड़े को कंप्यूटर टेबल पर सुखाया, कॉफी बनाई फिर पिया और इसके बाद 4.50 लाख की बाइक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


इस दौरान उसे किसी के आने-जाने की चिंता नहीं थी। फुटेज में चोर शोरूम में नौ अगस्त की रात 11 बजे घुसा और रात दो बजे निकलते हुए दिखा। पुलिस को दी गई तहरीर में रोहित कुमार सिंह निवासी बिहार ने बताया कि वह लहरतारा के बाइक शोरूम में सेल्स मैनेजर है। अपनी बाइक शोरूम के अंदर खड़ी की थी।
विज्ञापन


10 अगस्त को चोरी हो गई। इस बात की सूचना और प्राथमिकी उसी दिन दर्ज करा दी गई। अगले दिन बाइक की लोकेशन गाजीपुर में मिली। बाइक में जीपीएस लगा था जिससे ट्रेस किया गया। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि चोरी गई बाइक को गाजीपुर से बरामद कर ली गई है। वहीं, पुलिस अब आरोपी तक पहुंचने के लिए शोरूम और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तीन दिन में 150 से ज्यादा सीसी कैमरों को खंगाला जा चुका है। सुंदरपुर से लंका के बीच और लहरतारा से कैंट तक। पुलिस के अनुसार, शोरूम में शटर नहीं था। शीशे का गेट था जिसे तोड़कर आरोपी अंदर घुसा। वारदात के वक्त शोरूम के आसपास के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed