{"_id":"6611b8a0bc002036cd0c6087","slug":"varanasi-news-nine-meritorious-students-selected-in-navodaya-were-honoured-varanasi-news-c-20-gkp1008-565221-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:नवोदय में चयनित नौ मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:नवोदय में चयनित नौ मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल जिले के परिषदीय विद्यालयों के नौ मेधावियों को शनिवार को बीएसए कार्यालय में सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि इस नवोदय विद्यालय में चयनित नौ बच्चों में से सात छात्राएं हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बैग और स्टेशनरी देकर बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान बीएसए ने गजोखर स्थित नवोदय विद्यालय के बारे में जानकारी दी। साथ ही कई ऐसे सफल अधिकारियों के उदाहरण दिए, जो नवोदय विद्यालय से पढ़ाई कर आगे बढ़े हैं। बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तैयारी में मदद करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया। मौके पर नोडल शिक्षक अजय कुमार भी मौजूद रहे।
ये बच्चे हुए सम्मानित
प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव के छात्र अभिनव मौर्य, प्राथमिक विद्यालय तरसना की छात्रा अश्विनी यादव, प्राथमिक विद्यालय खेवली-दो की छात्रा नैंसी गिरी, कंपोजिट स्कूल असवारी के छात्र अखिल कुमार, कंपोजिट स्कूल ऊंचगांव की छात्रा प्रगति सिंह, प्राथमिक विद्यालय ठठरा-दो की छात्रा सुष्मिता, प्राथमिक विद्यालय भवनियांव की छात्रा रिमझिम, प्राथमिक विद्यालय कपसेठी की छात्रा अनामिका दुबे, उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनियांव की छात्रा सोनम गोंड।