फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Investigation into molestation charges against BHU trauma center in-charge completed

BHU: ट्रामा सेंटर प्रभारी पर छेड़खानी के आरोप की जांच पूरी, महिला प्रोफेसर के आरोप को पुलिस ने बताया झूठा

Sun, 27 Jul 2025 04:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, महिला प्रोफेसर ने पेशबंदी में प्रभारी पर छेड़खानी का मुकदमा लिखवाया, जो जांच के दाैरान असत्य पाया गया है। महिला के पति के ऊपर ट्राॅमा सेंटर के कर्मचारियों द्वारा एससी/ एसटी व अन्य धाराओं में मुकदजा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
Varanasi News Investigation into molestation charges against BHU trauma center in-charge completed
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के ट्रामा सेंटर में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर शशि प्रकाश मिश्रा और ट्रामा सेंटर में कैंटीन के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में महिला प्रोफेसर ने प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह पर जो छेड़खानी का आरोप लगाया था उसको पुलिस ने अपनी जांच में गलत पाया है।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि खुद डीसीपी काशी ने अपने एक हैंडल से पोस्ट कर किया हैं। दो महीने पहले 26 मई को ट्रामा सेंटर में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर शशि प्रकाश मिश्रा द्वारा ट्रामा सेंटर की कैंटीन के बाहर रखी कुर्सी पर लात मारने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


विवाद के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की एक महिला प्रोफेसर ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी और दो अन्य लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की थी।  साथ ही महिला आयोग में भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले मे प्रोफेसर सौरभ सिंह समेत तीन लोगों पर छेड़खानी का मुकदमा भी लंका थाने में महिला ने दर्ज कराया था। करीब 2 महीने तक चली जांच मे जब पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही सभी लोगों के बयान दर्ज किया। अब पुलिस ने अपनी जांच पूरी करने के बाद छेड़खानी के आरोपी को गलत बताया है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया था। 26 जुलाई को सोशल मीडिया के माध्यम महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया था। इसके जवाब में डीसीपी काशी ने पुलिसिया जांच की जानकारी दी थी।

ये था महिला प्रोफेसर का आरोप
महिला प्रोफेसर ने जो तहरीर दी थी, उसमें लिखा था कि वह कैंसर की मरीज हैं और बड़े ऑपरेशन से गुजरी है। लंबे समय से वह डॉ. सौरभ सिंह के अमर्यादित व्यवहार से परेशान है। डॉ. सौरभ सिंह की शह पाकर गत 26 मई को उनके साथ बाउंसर आशीष सिंह ने दुर्व्यवहार किया।

उनके साथ वह अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इस पर वहां मौजूद बाउंसर धनंजय राय और हरपाल ने गलत नीयत के साथ उन्हें छूते हुए धक्का दिया। तीनों ने द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी। प्रोफेसर ने कहा कि डॉ. सौरभ सिंह के इशारे पर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार से वह आजिज आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed