फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Illegal Cut Dubkiyan Highway Claims Another Life Man Dies NHAI Finally Wake Up

Varanasi News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 24 May 2026 01:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 01:27 PM IST
सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लाेगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक काे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Varanasi News Illegal Cut Dubkiyan Highway Claims Another Life Man Dies NHAI Finally Wake Up
शव को कब्जे में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Accident: चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार के समीप रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकरौल गांव निवासी आनंद मिश्रा अपने गांव के ही साथी पंकज पांडेय के साथ बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि रविवार करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में आनंद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पंकज पांडेय को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। घायल पंकज पांडेय का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक के भाई अंशुल मिश्रा ने बताया कि आनंद घर से कब और किस काम से वाराणसी के लिए निकले थे, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। आनंद चार भाइयों में सबसे छोटे थे और अभी अविवाहित थे।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा होना सामने आया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध कट पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि डुबकियां बाजार के सामने बना यह अवैध कट लंबे समय से हादसों की वजह बना हुआ है। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के द्वारा इस कट को बंद नहीं किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और डीसीपी वरुणा जोन ने हाईवे का निरीक्षण कर अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिया था। इसके बावजूद डुबकियां बाजार के सामने बना अभी भी खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed